Sunday, April 2, 2023

दुष्कर्म मामले की जांच के लिए एसआईटी गठित, आरोपी 21 सितंबर तक पुलिस हिरासत में

  • मामला मुबाई मे हुये निर्भया कांड का
  • फास्ट ट्रैक कोर्ट में होगी मामले की सुनवाई- मुख्यमंत्री
  • मुंबई, (ईएमएस)। मुंबई के साकीनाका इलाके में बलात्कार मामले की जांच के लिए एक विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया गया है। यह जानकारी मुंबई के पुलिस आयुक्त हेमंत नागराले और संयुक्त पुलिस आयुक्त विश्वास नांगरे पाटिल ने दी। उन दोनों अधिकारियों ने कहा कि साकीनाका की घटना दुर्भाग्यपूर्ण है। घटना साकीनाका के खैरानी रोड की है जब “कॉल मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। उस समय महिला की हालत गंभीर थी।” घायल महिला को पुलिस ने राजावाड़ी अस्पताल में भर्ती कराया। उसके बाद आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा 307 और 376 के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया. इस मामले में मोहन चौहान को गिरफ्तार किया गया है. वह उत्तरप्रदेश के जौनपुर का रहने वाला है। आरोपी के शरीर पर खून के धब्बे थे। आरोपी को 21 सितंबर तक पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है। मामले की जांच के लिए एसआईटी का गठन किया गया है। मुंबई पुलिस आयुक्त ने यह भी दावा किया कि अगले एक महीने में अपराध का पर्दाफाश हो जाएगा।
    फास्ट ट्रैक कोर्ट में होगी मामले की सुनवाई- मुख्यमंत्री
    मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने कहा, “साकीनाका क्षेत्र में एक महिला के साथ बलात्कार और उसके बाद उसकी मौत मानवता के लिए शर्मनाक है और दोषी को कड़ी से कड़ी सजा दी जाएगी। मैंने इस संबंध में राज्य के गृह मंत्री से भी बात की है। मामले को फास्ट ट्रैक चलाया जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्होंने घटना की पूरी जानकारी ली है और पुलिस आयुक्त से भी बात की है. घटना निंदनीय है। अपराधी को कड़ी से कड़ी सजा दी जाएगी। उन्होंने कहा कि मामले को फास्ट ट्रैक पर लिया जाएगा और पीड़िता के परिवार को न्याय मिलेगा.उन्होंने जांच में तेजी लाने के भी निर्देश दिए.
  • दोनों बेटियों की जिम्मेदारी सरकार उठाएगी- शिंदे
    मृतक महिला की दो बेटियां हैं। राज्य के नगरविकास मंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा कि पीड़िता की दोनों बेटियों की जिम्मेदारी सरकार उठाएगी.

spot_img
khariduniyahttp://khariduniya.com
"डंके की चोट " पर मै खरी दुनिया हू मै खरी दुनिया हू.... मै भ्रष्टाचारियों के बीच अकेला, लेकिन खरी दुनिया हू, मै हर हाल मे उन खबरो को, लोगो तक पहुचाने की कोशिश करता हू, जो अधिकांश बिकाऊ और बिकी मीडिया से, अपने "आका" के इशारे पर छुपा दी जाती हैं। मै इस लिए खरी दुनिया हू, क्योकि हमारी सरकार यानि "भारतीय जनता पार्टी " भ्रष्टाचार और अपराध को लेकर "जीरो टालरेंस " क़ी हिमायती हैं। मै भाजपा की इस नीति का पालन करने और कराने के लिए "डंके की चोट" पर कफ़न "सर" पर लिए खुद को नियमबद्ध रखते हुए हाजिर हू....मै खरी दुनिया हू.... भ्रष्टाचारीयो मे अफसर हो, या गाव का प्रधान, मै पदीय अधिकारों क़ी आड़ मे क़ी गई उनकी अनियमित्ता के साक्ष्य को खोजने का काम करता हू , .....क्योकि मै खरी दुनिया हू।
Latest news
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
Related news

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें