दो घंटे लिफ्ट में फंसा रहा कपल, रिसेप्‍शन में पहुंचा लेट

0
19

उत्‍तरी कैरोलिना। अगर कोई कपल अपनी ही शादी के कार्यक्रम में सही समय पर ना पहुंचे, तब सुनकर आपको अजीब लगेगा लेकिन यह घटना हुई है। उत्‍तरी कैरोलिना में एक नवदंपति के साथ यह घटना हुई और वहां अपने ही रिसेप्‍शन में समय पर नहीं पहुंच पाए। यह कपल करीब दो घंटे तक लिफ्ट में ही फंसा रहा। बाद में दमकलकर्मी ने इन्‍हें लिफ्ट से बाहर निकाला जा सका। इस घटना के बारे में सोशल मीडिया पर काफी चर्चा हो रही है।

पनव और विक्‍टोरिया झा, उत्‍तरी कैरोलिना के ग्रैंड बोहेमिया होटल में होने वाले अपनी शादी के रिसेप्‍शन के लिए निकले थे। इनका रिसेप्‍शन होटल की 16वीं मंजिल पर था। लेकिन कुछ ही समय बाद इन्‍हें पता लगा कि ये लिफ्ट में फंस गए हैं। लिफ्ट में विक्‍टोरिया की बहन और रिसेप्‍शन में शामिल होने आए तीन मेहमान भी फंस गए थे। इन सभी को दो घंटे की मशक्‍कत के बाद निकाला जा सका। इन सभी लोगों को शैरलॉट फायर डिपार्टमेंट की तरफ से बचाया जा सका। मगर जब तक ये लोग पहुंचे पार्टी खत्‍म हो चुकी थी।

Ads code goes here

इस पूरी घटना में किसी को भी चोट नहीं आई है। जिस लिफ्ट से ये दोनों लोग जा रहे थे, वह पहली और दूसरी मंजिल के बीच अटक गई थी। पनव ने इस पूरी घटना के बारे में बात की। उन्‍होंने बताया कि जब लिफ्ट रुकी, तब उन्‍हें लगा कि शायद कुछ घंटे के लिए रुकी होगी। इसके बाद उन्‍होंने नोटिस किया कि दरवाजा आधा खुला था। पांच फीट तक ऊपर आने के बाद लिफ्ट बंद हो गई और सभी लोग इसमें फंस गए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here