Thursday, June 8, 2023

(नई दिल्ली) नेपाल में दिख रहा भारत के बिजली संकट का असर


नई दिल्ली । भारत इस समय भारी गर्मी के बीच बिजली संकट से जूझ रहा है। ऐसे में पड़ोसी देश नेपाल को भी दिक्कत हो रही है। खबर है कि भारत से पर्याप्त बिजली आपूर्ति नहीं मिलने के कारण नेपाल जल्द ही अपने औद्योगिक गलियारों की बिजली काट सकता है।

नेपाल विद्युत प्राधिकरण के योजना उप प्रबंध निदेशक प्रदीप ठिके ने कहा कि वर्तमान में, नेपाल भारत से केवल 100 मेगावाट बिजली प्राप्त कर रहा है, जबकि इसकी 400 मेगावाट की मांग है। उन्होंने कहा, ‘‘अभी हमारे पास 300 मेगावॉट बिजली की कमी है क्योंकि हमें भारत से पर्याप्त बिजली नहीं मिल पा रही, वह खुद बिजली संकट से गुजर रहा है।’’ उन्होंने कहा कि इससे नेपाल के तीन औद्योगिक गलियारों बीरगंज, बिराटनगर और भैरवा में ऊर्जा आपूर्ति प्रभावित होगी। इससे मुख्यत: बड़े उद्योगों पर असर पड़ेगा, छोटे उद्योगों को कोई दिक्कत नहीं आएगी। ठिके ने कहा कि डेढ़ माह बाद, बारिश का मौसम आने पर हालात सुधरेंगे और नेपाल भारत को बिजली निर्यात करने की स्थिति में आ जाएगा।

Ads code goes here

वर्तमान में भारत से बिजली कटौती के चलते नेपाल के तीन औद्योगिक गलियारों, बीरगंज, विराटनगर और भैरहवा को ज्यादा प्रभावित कर रहा है। थिके ने कहा, “हमें किसी भी समय इन गलियारों में बिजली कटौती करनी पड़ सकती है।” उन्होंने कहा कि इससे मुख्य रूप से बड़े उद्योग प्रभावित होंगे और छोटे उद्योगों को कोई दिक्कत नहीं होगी। उन्होंने कहा, “हम लाइट के लिए बिजली की आपूर्ति करने में सक्षम होंगे, लेकिन शुष्क मौसम के दौरान उद्योगों में बड़ी मशीनें चलाने के लिए नहीं।” हालांकि, एक या डेढ़ महीने के बाद, जब बारिश का मौसम आएगा, स्थिति में सुधार होगा और नेपाल भारत को बिजली निर्यात करने की स्थिति में होगा।

spot_img
khariduniyahttp://khariduniya.com
"डंके की चोट " पर मै खरी दुनिया हू मै खरी दुनिया हू.... मै भ्रष्टाचारियों के बीच अकेला, लेकिन खरी दुनिया हू, मै हर हाल मे उन खबरो को, लोगो तक पहुचाने की कोशिश करता हू, जो अधिकांश बिकाऊ और बिकी मीडिया से, अपने "आका" के इशारे पर छुपा दी जाती हैं। मै इस लिए खरी दुनिया हू, क्योकि हमारी सरकार यानि "भारतीय जनता पार्टी " भ्रष्टाचार और अपराध को लेकर "जीरो टालरेंस " क़ी हिमायती हैं। मै भाजपा की इस नीति का पालन करने और कराने के लिए "डंके की चोट" पर कफ़न "सर" पर लिए खुद को नियमबद्ध रखते हुए हाजिर हू....मै खरी दुनिया हू.... भ्रष्टाचारीयो मे अफसर हो, या गाव का प्रधान, मै पदीय अधिकारों क़ी आड़ मे क़ी गई उनकी अनियमित्ता के साक्ष्य को खोजने का काम करता हू , .....क्योकि मै खरी दुनिया हू।
Latest news
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
Related news

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें