Sunday, April 2, 2023

(नई दिल्ली) भारतीय लोकतंत्र का आधार हैं पंचायतें : मोदी


-एकीकृत ग्रामीण विकास में बड़ी भूमिका निभाएं पंचायतें : नायडू

नई दिल्ली । उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को लोगों को ‘राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस’ की बधाई दी। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि पंचायतें भारतीय लोकतंत्र का आधारस्तंभ हैं। ट्वीट में नायडू ने कहा, पंचायती राज दिवस पर मैं केंद्र की योजनाओं और कार्यक्रमों को लागू करके जमीनी स्तर पर लोकतंत्र को मजबूत करने के निरंतर प्रयासों के लिए देशभर में पंचायतों के सभी सदस्यों की सराहना करना चाहता हूं।


नायडू ने कहा गरीबी मुक्त, स्वच्छ, सामाजिक रूप से सुरक्षित और सुशासित गांवों को प्राप्त करने की दिशा में काम करके पंचायतों को एकीकृत ग्रामीण विकास में बड़ी भूमिका निभानी चाहिए। राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस पर लोगों को बधाई देते हुए। पीएम मोदी ने ट्वीट किया आप सभी को राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस की ढेरों शुभकामनाएं। पंचायतें भारतीय लोकतंत्र का आधारस्तंभ हैं। जिनकी मजबूती में ही नए भारत की समृद्धि निहित है।

Ads code goes here

आइए, आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में अपनी पंचायतों को और अधिक सशक्त करने का संकल्प लें।
राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री मोदी समारोह में भाग लेने और देशभर में सभी ग्राम सभाओं को संबोधित करने के लिए जम्मू और कश्मीर के दौरे पर हैं। प्रधानमंत्री मोदी जम्मू के सांबा जिले की पल्ली पंचायत में आयोजित जनसभा से पूरे देश की पंचायतों को संबोधित किया।

spot_img
khariduniyahttp://khariduniya.com
"डंके की चोट " पर मै खरी दुनिया हू मै खरी दुनिया हू.... मै भ्रष्टाचारियों के बीच अकेला, लेकिन खरी दुनिया हू, मै हर हाल मे उन खबरो को, लोगो तक पहुचाने की कोशिश करता हू, जो अधिकांश बिकाऊ और बिकी मीडिया से, अपने "आका" के इशारे पर छुपा दी जाती हैं। मै इस लिए खरी दुनिया हू, क्योकि हमारी सरकार यानि "भारतीय जनता पार्टी " भ्रष्टाचार और अपराध को लेकर "जीरो टालरेंस " क़ी हिमायती हैं। मै भाजपा की इस नीति का पालन करने और कराने के लिए "डंके की चोट" पर कफ़न "सर" पर लिए खुद को नियमबद्ध रखते हुए हाजिर हू....मै खरी दुनिया हू.... भ्रष्टाचारीयो मे अफसर हो, या गाव का प्रधान, मै पदीय अधिकारों क़ी आड़ मे क़ी गई उनकी अनियमित्ता के साक्ष्य को खोजने का काम करता हू , .....क्योकि मै खरी दुनिया हू।
Latest news
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
Related news

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें