Friday, March 24, 2023

(नई दिल्ली) रेप के बाद किशोरी की हत्या, आरोपी गिरफ्तार


नई दिल्ली। दिल्ली के नरेला इलाके में रेप के बाद हत्या के आरोप में 32 साल के एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने बताया कि आरोपी की पहचान सुनील के रूप में की गयी है और वह उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले का रहने वाला है। इस मामले में नरेला के एक गांव की रहने वाली 14 साल की लड़की के पिता की शिकायत के आधार पर 15 फरवरी को अपहरण का मामला दर्ज किया गया था।
उन्होंने बताया कि 19 फरवरी को उसी गांव में नेल पॉलिश की बोतलों के ढक्कन बनाने का व्यवसाय करने वाले राहुल राय नामक शख्स ने पुलिस को बताया कि वह झांसी गया था और वापस आकर जब उसने अपनी दुकान खोली तो उसके अंदर से दुर्गंध आ रही थी। राय ने पुलिस को बताया कि उसके साथ काम करने वाला सुनील नाम का कामगार भी लापता है। अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने उस दुकान में छान बीन की, जहां बालिका का क्षत-विक्षत शव गाय के गोबर से बने उपलों से भरी बोरियों के ढेर के नीचे मिला। जांच के दौरान, राम सच्चे ऊर्फ सचिन नामक व्यक्ति को 20 फरवरी को गिरफ्तार किया गया, वह मुंबई भागने की फिराक में था। पुलिस ने बताया कि पूछताछ में उसने बताया कि सुनील के साथ उसने 12 फरवरी को मेट्रो विहार में शराब पी और लड़की को बुलाने की योजना बनायी।
पुलिस ने बताया कि आरोपियों ने लड़की को फोन किया, और उसके साथ कथित रूप से बलात्कार किया तथा गला घोंट कर उसकी हत्या कर दी। पुलिस उपायुक्त (बाहरी उत्तर) बृजेंद्र कुमार यादव ने कहा कि बाद में पुलिस को सूचना मिली कि सुनील किसी से मिलने आएगा और उसके अनुसार जाल बिछाया गया। आरोपी को देख पुलिस ने उसे रुकने को कहा, लेकिन वह भागने लगा। डीसीपी ने कहा कि पुलिस ने उसे आत्मसमर्पण करने के लिए कहा, लेकिन आरोपी ने पिस्तौल निकालकर पुलिस पर गोली चला दी। यादव ने कहा कि पुलिस ने भी गोली चलाई, एक गोली आरोपी के पैर में लगी, जिसके बाद उसे पकड़ लिया गया। पुलिस ने बताया कि आरोपी ने सच्चे के साथ मिलकर बलात्कार करने और हत्या की बात स्वीकार की है।

Ads code goes here
spot_img
khariduniyahttp://khariduniya.com
"डंके की चोट " पर मै खरी दुनिया हू मै खरी दुनिया हू.... मै भ्रष्टाचारियों के बीच अकेला, लेकिन खरी दुनिया हू, मै हर हाल मे उन खबरो को, लोगो तक पहुचाने की कोशिश करता हू, जो अधिकांश बिकाऊ और बिकी मीडिया से, अपने "आका" के इशारे पर छुपा दी जाती हैं। मै इस लिए खरी दुनिया हू, क्योकि हमारी सरकार यानि "भारतीय जनता पार्टी " भ्रष्टाचार और अपराध को लेकर "जीरो टालरेंस " क़ी हिमायती हैं। मै भाजपा की इस नीति का पालन करने और कराने के लिए "डंके की चोट" पर कफ़न "सर" पर लिए खुद को नियमबद्ध रखते हुए हाजिर हू....मै खरी दुनिया हू.... भ्रष्टाचारीयो मे अफसर हो, या गाव का प्रधान, मै पदीय अधिकारों क़ी आड़ मे क़ी गई उनकी अनियमित्ता के साक्ष्य को खोजने का काम करता हू , .....क्योकि मै खरी दुनिया हू।
Latest news
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
Related news

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें