Monday, June 5, 2023

(नई दिल्ली) विश्व के नंबर एक टेबल टेनिस खिलाड़ी बने पायस


नई दिल्ली । भारत के पायस जैन जूनियर वर्ग में विश्व के नंबर एक टेबल टेनिस खिलाड़ी बने हैं। पायस ने लड़कों के अंडर-17 वर्ग में लगातार अच्छा प्रदर्शन कर यह उपलब्धि हासिल की है। पायस विश्व रैंकिंग में शीर्ष पर पहुंचने वाले दूसरे भारतीय टेबल टेनिस खिलाड़ी हैं। उनसे पहले मानव ठक्कर ने जनवरी 2020 में अंडर-21 वर्ग में नंबर एक रैंकिंग हासिल की थी।


पायस दिल्ली के पहले खिलाड़ी हैं जो अंतरराष्ट्रीय टेबल टेनिस महासंघ (आईटीटीएफ) की विश्व रैंकिंग में शीर्ष पर पहुंचे हैं। वह यह उपलब्धि हासिल करने वाले सबसे युवा भारतीय हैं। पायस ने इस सत्र में अंडर-17 वर्ग में तीन खिताब जीते, जबकि अंडर-19 वर्ग में उन्होंने दो कांस्य पदक उनके नाम हैं।

Ads code goes here

उन्‍होंने डब्‍ल्‍यूटीटी यूथ कैलेंडर में जर्मनी के खिलाड़ी टॉम को कड़े फाइनल मुकाबले में 32 से हराकर पहला अंडर 17 खिताब जीता था। इसके एक सप्‍ताह बाद ही उन्‍होंने बेल्जियम के टॉम क्‍लोसेट को हराकर दूसरा खिताब जीता था।

spot_img
khariduniyahttp://khariduniya.com
"डंके की चोट " पर मै खरी दुनिया हू मै खरी दुनिया हू.... मै भ्रष्टाचारियों के बीच अकेला, लेकिन खरी दुनिया हू, मै हर हाल मे उन खबरो को, लोगो तक पहुचाने की कोशिश करता हू, जो अधिकांश बिकाऊ और बिकी मीडिया से, अपने "आका" के इशारे पर छुपा दी जाती हैं। मै इस लिए खरी दुनिया हू, क्योकि हमारी सरकार यानि "भारतीय जनता पार्टी " भ्रष्टाचार और अपराध को लेकर "जीरो टालरेंस " क़ी हिमायती हैं। मै भाजपा की इस नीति का पालन करने और कराने के लिए "डंके की चोट" पर कफ़न "सर" पर लिए खुद को नियमबद्ध रखते हुए हाजिर हू....मै खरी दुनिया हू.... भ्रष्टाचारीयो मे अफसर हो, या गाव का प्रधान, मै पदीय अधिकारों क़ी आड़ मे क़ी गई उनकी अनियमित्ता के साक्ष्य को खोजने का काम करता हू , .....क्योकि मै खरी दुनिया हू।
Latest news
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
Related news

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें