Sunday, April 2, 2023

नायब नाजिर की पीट-पीटकर हत्या मामले में आरोपी एसडीएम निलंबित, गिरफ्तारी पर अड़े कर्मचारी


लखनऊ । उप्र के प्रतापगढ़ जिले में नायब नाजिर की पिटाई से मौत के मामले में मुख्यमंत्री योगी ने गंभीरता दिखाते हुए वहां के एसडीएम को निलंबित करने का आदेश दिया है। वहीं नायब नाजिर की मौत को लेकर पूरे यूपी में आंदोलन शुरू हो गया है। वाराणसी समेत तमाम जिलों में तहसीलकर्मियों ने कामकाज ठप कर दिया है। कर्मचारी एसडीएम की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं।


पुलिस अधीक्षक सतपाल अंतिल ने दर्ज रिपोर्ट के हवाले से बताया कि लालगंज तहसील के उपजिलाधिकारी ज्ञानेन्द्र विक्रम सिंह पर आरोप है कि उन्होंने तहसील कार्यालय में नायब नाजिर के पद पर तैनात सुनील कुमार शर्मा (57) को 30 मार्च को अपने तीन साथियों के साथ उसके घर में घुसकर पीटा और घर से बाहर घसीटकर भी मारा गया। उन्होंने बताया कि गम्भीर रूप से घायल शर्मा को अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां से उसे मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया जहां उपचार के दौरान दो-तीन अप्रैल की मध्य रात को उसकी मौत हो गयी।

Ads code goes here

उन्होंने बताया कि पुलिस ने मृतक के बेटे सुधीर शर्मा की तहरीर के आधार पर उप जिलाधिकारी ज्ञानेंद्र विक्रम सिंह तथा तीन अज्ञात लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया है। इधर, सोमवार को मुख्यमंत्री कार्यालय से हुए एक ट्वीट में बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रतापगढ़ की तहसील लालगंज में पदस्थ सुनील कुमार शर्मा की मृत्यु के संबंध में उप जिलाधिकारी, लालगंज के पद पर तैनात ज्ञानेंद्र विक्रम के विरूद्ध प्राप्त शिकायत का संज्ञान लेते हुए उन्हें निलंबित करने का निर्देश दिया है।

spot_img
khariduniyahttp://khariduniya.com
"डंके की चोट " पर मै खरी दुनिया हू मै खरी दुनिया हू.... मै भ्रष्टाचारियों के बीच अकेला, लेकिन खरी दुनिया हू, मै हर हाल मे उन खबरो को, लोगो तक पहुचाने की कोशिश करता हू, जो अधिकांश बिकाऊ और बिकी मीडिया से, अपने "आका" के इशारे पर छुपा दी जाती हैं। मै इस लिए खरी दुनिया हू, क्योकि हमारी सरकार यानि "भारतीय जनता पार्टी " भ्रष्टाचार और अपराध को लेकर "जीरो टालरेंस " क़ी हिमायती हैं। मै भाजपा की इस नीति का पालन करने और कराने के लिए "डंके की चोट" पर कफ़न "सर" पर लिए खुद को नियमबद्ध रखते हुए हाजिर हू....मै खरी दुनिया हू.... भ्रष्टाचारीयो मे अफसर हो, या गाव का प्रधान, मै पदीय अधिकारों क़ी आड़ मे क़ी गई उनकी अनियमित्ता के साक्ष्य को खोजने का काम करता हू , .....क्योकि मै खरी दुनिया हू।
Latest news
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
Related news

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें