Monday, March 27, 2023

निरंतर बढ़ती महंगाई को लेकर लोकसभा में विपक्षी दलों का हंगामा


-प्रश्नकाल और शून्यकाल बाधित
नई दिल्ली । देश में निरंतर बढ़ती महंगाई के मामले पर विपक्षी दलों के सदस्यों ने मंगलवार को लोकसभा में भारी हंगामा किया जिसके कारण सदन की कार्यवाही एक बार के स्थगन के बाद अपराह्न दो बजे तक स्थगित कर दी गई। आज सुबह निचले सदन की कार्यवाही शुरू होने पर कांग्रेस के नेता अधीर रंजन चौधरी ने महंगाई के विषय को उठाने का प्रयास किया और कहा कि महंगाई के मुद्दे पर चर्चा होनी चाहिए। इसके बाद द्रमुक और तृणमूल कांग्रेस के सदस्यों ने भी कुछ कहने का प्रयास किया। लेकिन लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने उन्हें अनुमति नहीं देते हुए प्रश्नकाल की कार्यवाही शुरू करने का निर्देश दिया। इस दौरान विपक्षी सदस्य आसन के समीप आकर नारेबाजी करने लगे। उनके हाथों में तख्तियां भी थीं।


लोकसभा अध्यक्ष ने सदस्यों के शोर-शराबे के बीच ही कुछ देर प्रश्नकाल चलाया। इस दौरान सदस्यों ने खाद्य एवं प्रसंस्करण , ग्रामीण विकास एवं कृषि मंत्रालयों से जुड़े प्रश्न पूछे और संबंधित मंत्रियों ने पूरक प्रश्नों के उत्तर दिये। शोर-शराबा बढ़ता देख अध्यक्ष ओम बिरला ने सदन की कार्यवाही शुरू होने के करीब आधे घंटे बाद दोपहर 12 बजे तक के लिए स्थगित कर दी। कार्यवाही 12 बजे पुन: शुरू होने पर स्थिति ज्यों की त्यों बनी रही। विपक्ष के सदस्य महंगाई के विषय पर नारेबाजी करते हुए और तख्तियां दिखाते हुए आसन के समीप आ गए।

Ads code goes here

इस दौरान पीठासीन सभापति राजेंद्र अग्रवाल ने आवश्यक दस्तावेज पेश कराए। सदन में विदेश मंत्री एस जयशंकर ने सामूहिक संहार के आयुध और उनकी परिदान प्रणाली (विधि विरुद्ध क्रियाकलापों का प्रतिषेध) संशोधन विधेयक 2022 पेश किया। इसके बाद अध्यक्ष ने शून्यकाल शुरू कराया। शून्यकाल में चार सदस्य ही अपने विषय रख पाए। हंगामा बढ़ने पर सभापति ने कार्यवाही दोपहर दो बजे तक के लिए स्थगित कर दी।

spot_img
khariduniyahttp://khariduniya.com
"डंके की चोट " पर मै खरी दुनिया हू मै खरी दुनिया हू.... मै भ्रष्टाचारियों के बीच अकेला, लेकिन खरी दुनिया हू, मै हर हाल मे उन खबरो को, लोगो तक पहुचाने की कोशिश करता हू, जो अधिकांश बिकाऊ और बिकी मीडिया से, अपने "आका" के इशारे पर छुपा दी जाती हैं। मै इस लिए खरी दुनिया हू, क्योकि हमारी सरकार यानि "भारतीय जनता पार्टी " भ्रष्टाचार और अपराध को लेकर "जीरो टालरेंस " क़ी हिमायती हैं। मै भाजपा की इस नीति का पालन करने और कराने के लिए "डंके की चोट" पर कफ़न "सर" पर लिए खुद को नियमबद्ध रखते हुए हाजिर हू....मै खरी दुनिया हू.... भ्रष्टाचारीयो मे अफसर हो, या गाव का प्रधान, मै पदीय अधिकारों क़ी आड़ मे क़ी गई उनकी अनियमित्ता के साक्ष्य को खोजने का काम करता हू , .....क्योकि मै खरी दुनिया हू।
Latest news
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
Related news

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें