Monday, June 5, 2023

नीतिश कुमार को बम से उड़ाने की धमकी देने वाले युवक को गुजरात


पटना। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को बम से उड़ाने की धमकी देने वाले युवक को गुजरात के सूरत से गिरफ्तार किया गया है। युवक का नाम अंकित मिश्रा है। अंकित ने वॉट्सएप पर नीतीश को जान से मारने की धमकी का मैसेज किया था। पुलिस ने अंकित को सूरत के लस्करा से गिरफ्तार कर लिया है। युवक ने गूगल से मुख्यमंत्री के ऑफिस का नंबर सर्च किया था और वाट्सएप पर धमकी दी थी।

Ads code goes here


बिहार पुलिस ने गुजरात क्राइम ब्रांच की मदद से आरोपी को गिरफ्तार किया है। पटना के सचिवालय थाने की पुलिस सूरत से आरोपी को लेकर पटना आएगी। यहां उससे आगे की पूछताछ की जाएगी। अभी पुलिस को कोई जानकारी नहीं मिल पाई है कि युवक ने नीतीश कुमार को धमकी क्यों दी और वहां कहां का रहने वाला है।

पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।
कुछ दिन पहले आरोपी अंकित ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के ऑफिस का नंबर गूगल से सर्च किया था। बिहार पुलिस ने टेक्निकल सर्विलांस के आधार पर मामला दर्ज किया। इसके बाद मैसेज करने वाले की पहचान अंकित मिश्रा के रूप में की। पुलिस को उसके मोबाइल की लोकेशन सूरत में मिली।

spot_img
khariduniyahttp://khariduniya.com
"डंके की चोट " पर मै खरी दुनिया हू मै खरी दुनिया हू.... मै भ्रष्टाचारियों के बीच अकेला, लेकिन खरी दुनिया हू, मै हर हाल मे उन खबरो को, लोगो तक पहुचाने की कोशिश करता हू, जो अधिकांश बिकाऊ और बिकी मीडिया से, अपने "आका" के इशारे पर छुपा दी जाती हैं। मै इस लिए खरी दुनिया हू, क्योकि हमारी सरकार यानि "भारतीय जनता पार्टी " भ्रष्टाचार और अपराध को लेकर "जीरो टालरेंस " क़ी हिमायती हैं। मै भाजपा की इस नीति का पालन करने और कराने के लिए "डंके की चोट" पर कफ़न "सर" पर लिए खुद को नियमबद्ध रखते हुए हाजिर हू....मै खरी दुनिया हू.... भ्रष्टाचारीयो मे अफसर हो, या गाव का प्रधान, मै पदीय अधिकारों क़ी आड़ मे क़ी गई उनकी अनियमित्ता के साक्ष्य को खोजने का काम करता हू , .....क्योकि मै खरी दुनिया हू।
Latest news
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
Related news

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें