Breaking News

नेपाल ने 2023 में 209 चीनी नागरिकों को किया देशनिकाला

काठमांडू। नेपाल के गृह मंत्रालय ने 2023 में 209 चीनी नागरिकों को देश से निष्कासित किया था। नेपाल के अध्यागमन विभाग के मुताबिक इन चीनी नागरिकों को वीजा समाप्त होने के बाद भी लम्बे समय से नेपाल में रहने, अवैध धंधों में शामिल होने, फर्जी पासपोर्ट, विदेशी मुद्रा के दुरुपयोग का आरोप में देश से निष्कासित किया गया था।

अध्यागमन विभाग की ओर जारी की सूची के मुताबिक निष्कासित किए गए चीनी नागरिकों में अधिकांश वीजा एक्सपायर होने के बाद भी महीनों तक रुकने वाले शामिल हैं। नेपाल के गृह मंत्रालय ने जानकारी दी है कि पिछले वर्ष 209 चीनी नागरिकों के अलावा विभिन्न देशों के 412 विदेशियों को भी अलग-अलग कारणों से निष्कासित किया गया है।

गृह मंत्रालय की सूची के मुताबिक ड्रग मामलों में 10 लोगों को, फर्जी पासपोर्ट में 5 लोगों को, विदेशी मुद्रा गबन में 10 लोगों को, विभिन्न जालसाजी गतिविधियों में शामिल 4 लोगों को, अपहरण में शामिल 1 व्यक्ति को, संगठित अपराध में 6 लोगों को निष्कासित किया गया है। इसी तरह बहुविवाह, यौन अपराधों में संलिप्त 5 चीनी नागरिकों को निष्कासित कर दिया गया है। इसके अलावा 150 से अधिक चीनी नागरिकों को वीजा समाप्ति के बाद भी अवैध रूप से रहने के कारण निष्कासन किया गया है।

गृह मंत्रालय की तरफ से बताया गया है कि चीनी नागरिकों के अलावा 37 अमेरिकी, बांग्लादेश और उज्बेकिस्तान से 19-19, ब्रिटेन से 18, श्रीलंका से 11 स्वीडन और पाकिस्तान से 10-10 नागरिकों को निष्कासित कर दिया गया है। इसी तरह अफगानिस्तान से 9, जर्मनी, दक्षिण कोरिया से 8-8 और कनाडा से 7 लोगों को निकाला है। ऐसे ही फ्रांस से 6 इटली, नाइजीरिया, रूस और यमन से भी 5/5 व ऑस्ट्रेलिया, ईरान और जापान से भी 4-4 लोगों को निष्कासित किया गया है।

Share and Enjoy !

Shares

Trending News

Copyright © 2024 खरी दुनिया | All Right Reserved.