Sunday, March 26, 2023

न्यूजीलैंड दौरा रद्द होने से बौखलाया पाक , अंतरराष्ट्रीय साजिश बताया


न्यूजीलैंड दौरा
फाइव आईज ने दी थी दौरा रद्द करने की सलाह
लाहौर । न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के सुरक्षा कारणों से पाकिस्तान दौरे को रद्द कर स्वदेश लौटने से पाकिस्तान सरकार और क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) बौखला गये हैं। पाक सरकार और पीसीबी ने इसे उनके खिलाफ एक साजिश बताया है। पाकिस्तान के बड़बोले गृह मंत्री शेख रशीद ने इसके लिए भारत पर आरोप लगाते हुए कहा है कि भारतीय मीडिया ने पाक की छवि खराब की है उसी कारण यह दौरा रद्द हुआ है जबकि असलियत यह है कि न्यूजीलैंड को फाइव आईज नाम के खुफिया गठबंधन ने आगाह करते हुए कहा था कि इस दौरे में टीम पर आतंकी हमला हो सकता है। फाइव आईज एक खुफिया गठबंधन है जिसमें न्यूजीलैंड, ऑस्ट्रेलिया, कनाडा, अमेरिका और ब्रिटेन के संगठन शामिल हैं।


फाइव आईज ने ही न्यूजीलैंड सरकार को सलाह दी कि खिलाड़ियों को पाक से वापस बुला लिया जाए, जिसके बाद तत्काल यह दौरा रद्द कर दिया गया। एक रिपोर्ट के अनुसार इससे पीसीबी को न सिर्फ करारा झटका लगा है बल्कि अंतरराष्ट्रीय मंच पर देश को नुकसान भी हुआ है। पाक ने इस पूरे मामले को अंतरराष्ट्रीय साजिश करार दिया है। रशीद अहमद ने कहा कि यह एक अंतरराष्ट्रीय साजिश के तहत दौरा रद्द कर दिया गया है।

Ads code goes here

वहीं पूर्व पाकिस्तान क्रिकेटर शोएब अख्तर ने तो यहां तक कहा था कि न्यूजीलैंड ने पाक क्रिकेट का गला घोंट दिया है। इस रिपोर्ट में कहा गया कि मैच से पहले सुरक्षा खतरे को सही माना गया था। इसके बाद न्यूजीलैंड क्रिकेट, पीसीबी और पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के प्रधानमंत्रियों इमरान खान और जैसिंडा अर्डर्न के बीच फोन पर भी बात हुई। इस बातचीत के 12 घंटों के भीतर यह दौरा रद्द कर दिया गया था।

यह भी पढ़ें: 59 जनपदों में एक मेडिकल कॉलेज, 16 जनपदों में स्थापना की प्रक्रिया शुरू

spot_img
khariduniyahttp://khariduniya.com
"डंके की चोट " पर मै खरी दुनिया हू मै खरी दुनिया हू.... मै भ्रष्टाचारियों के बीच अकेला, लेकिन खरी दुनिया हू, मै हर हाल मे उन खबरो को, लोगो तक पहुचाने की कोशिश करता हू, जो अधिकांश बिकाऊ और बिकी मीडिया से, अपने "आका" के इशारे पर छुपा दी जाती हैं। मै इस लिए खरी दुनिया हू, क्योकि हमारी सरकार यानि "भारतीय जनता पार्टी " भ्रष्टाचार और अपराध को लेकर "जीरो टालरेंस " क़ी हिमायती हैं। मै भाजपा की इस नीति का पालन करने और कराने के लिए "डंके की चोट" पर कफ़न "सर" पर लिए खुद को नियमबद्ध रखते हुए हाजिर हू....मै खरी दुनिया हू.... भ्रष्टाचारीयो मे अफसर हो, या गाव का प्रधान, मै पदीय अधिकारों क़ी आड़ मे क़ी गई उनकी अनियमित्ता के साक्ष्य को खोजने का काम करता हू , .....क्योकि मै खरी दुनिया हू।
Latest news
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
Related news

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें