Friday, March 24, 2023

पंजाब के नतीजों से पहले ही सजने लगा आम आदमी पार्टी का मुख्यालय बड़ी जीत की है उम्मीद


नई दिल्ली । पंजाब विधानसभा चुनाव के नतीजे आने से पहले ही आम आदमी पार्टी का दिल्ली स्थित मुख्यालय फूलों से सजाया जा रहा है। बताया जा रहा है कि आप मुख्यालय को पंजाब के नतीजों के बाद जश्न के लिए सजाया जा रहा है। पार्टी को पंजाब में बड़ी जीत की उम्मीद है। ज्ञात हो कि सभी एग्जिट पोल ने पंजाब में आप को जीतते हुए दिखाया है।बता दें कि पंजाब में एक ही चरण में 20 फरवरी को मतदान हुआ था जिसमें 71.95 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया था। जो पिछले तीन विधानसभा चुनाव की तुलना में सबसे कम था। 2017 पंजाब विधानसभा चुनाव में 77.40 प्रतिशत मतदान हुआ था।

पंजाब विधानसभाव चुनाव के रिजल्ट से पहले कई एग्जिट पोल में आम आदमी पार्टी की सरकार बनती दिख रही थी। एग्जिट पोल में कांग्रेस के लगातार दूसरी बार सरकार बनाने में नाकाम रहने का अनुमान जताया गया था। बता दें कि राज्य में 1986 से कभी शिअद, तो कभी कांग्रेस की सरकार ही बनी है। 7 मार्च को आए एग्जिट पोल में पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार को बनते हुए दिखाया गया है। पंजाब की सभी 117 विधानसभा सीटों को लेकर किए गए एग्जिट पोल में एबीपी सी-वोटर के एग्जिट पोल में पंजाब में आम आदमी पार्टी 51 से 61 सीट आ सकती है।

Ads code goes here
spot_img
khariduniyahttp://khariduniya.com
"डंके की चोट " पर मै खरी दुनिया हू मै खरी दुनिया हू.... मै भ्रष्टाचारियों के बीच अकेला, लेकिन खरी दुनिया हू, मै हर हाल मे उन खबरो को, लोगो तक पहुचाने की कोशिश करता हू, जो अधिकांश बिकाऊ और बिकी मीडिया से, अपने "आका" के इशारे पर छुपा दी जाती हैं। मै इस लिए खरी दुनिया हू, क्योकि हमारी सरकार यानि "भारतीय जनता पार्टी " भ्रष्टाचार और अपराध को लेकर "जीरो टालरेंस " क़ी हिमायती हैं। मै भाजपा की इस नीति का पालन करने और कराने के लिए "डंके की चोट" पर कफ़न "सर" पर लिए खुद को नियमबद्ध रखते हुए हाजिर हू....मै खरी दुनिया हू.... भ्रष्टाचारीयो मे अफसर हो, या गाव का प्रधान, मै पदीय अधिकारों क़ी आड़ मे क़ी गई उनकी अनियमित्ता के साक्ष्य को खोजने का काम करता हू , .....क्योकि मै खरी दुनिया हू।
Latest news
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
Related news

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें