Friday, March 24, 2023

(पटना) कार के तहखाना से सवा दो करोड़ का सोना जब्त


-निकले इतने बिस्किट की दंग रह गए अफसर
-तस्करी के आरोप में गाड़ी चालक समेत तीन गिरफ्तार

पटना। बिहार सोना तस्करी का एक बड़ा केंद्र बनता जा रहा है। डायरेक्टरेट ऑफ रेवेन्यू इंटेलिजेंस (डीआरआई) ने सोना तस्करी को लेकर एक बड़ी कार्रवाई की है। पटना के मसौढ़ी में डीआरआई की टीम ने एक चार पहिया वाहन में तस्करी कर ले जाए जा रहे सवा 4 किलो सोना बरामद किया है। इसकी कीमत करीब 2 करोड़ 18 लाख रुपए आंकी गई है। इस बड़े सोने की तस्करी के आरोप में गाड़ी चालक समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

गिरफ्तार तस्कर पटना के रहने वाले हैं और इनमें दो तस्करी के धंधे में पार्टनर बताए जाते हैं। दरअसल डीआरआई टीम को गुप्त सूचना मिली थी कि कोलकाता से सोना की एक बड़ी खेप लाई जा रही है। तस्करों के बारे में सटीक जानकारी मिलने के बाद मसौढ़ी के पास जब इको स्पोर्ट्स गाड़ी को रोका गया तब तलाशी के दौरान गाड़ी के अंदर बनाए गए तहखाने में 4400.5 ग्राम सोना बरामद किया गया।

Ads code goes here


तस्करी के आरोप में सच्चु प्रसाद, मुकेश कुमार और गाड़ी के चालक चंदन कुमार को गिरफ्तार कर पटना लाया गया है। इको स्पोर्ट गाड़ी जब्त कर लिया गया है। यह गाड़ी करीब 14 महीने पहले खरीदी गई है। डीआरआई की टीम ने यह भी जानकारी हासिल की है कि यह रैकेट कई दिनों से सोना की तस्करी करता चला आ रहा था और इन तीनों ने इसके पहले कई बार सोना की तस्करी में कामयाबी हासिल की है। तस्करी के लिए गाड़ी में ही एक विशेष तहखाना बनाया गया था।

गिरफ्तार सच्चू प्रसाद और मुकेश कुमार दोनों तस्करी के धंधे में पार्टनर हैं और पटना में बाकरगंज और कुल्हड़िया कॉम्प्लेक्स में ठिकाना बना चुके हैं। इन तीनों को रिमांड पर लेने के बाद डीआरआई की टीम इनके रैकेट को खंगालने में जुट गई है। इस बात का पता लगाया जा रहा कि कोलकाता में यह किससे सोना लाते थे और पटना में कहां पर खपाते थे। किस माध्यम से यह सोना मिलता था, इसकी भी जानकारी हासिल की जा रही है। पिछले एक महीने से अगर बात कर लें तो बिहार में डीआरआई की टीम ने सोना तस्करी के चार से पांच मामलों को उजागर किया है जिससे सोना तस्करों में हड़कंप मचा हुआ है।

spot_img
khariduniyahttp://khariduniya.com
"डंके की चोट " पर मै खरी दुनिया हू मै खरी दुनिया हू.... मै भ्रष्टाचारियों के बीच अकेला, लेकिन खरी दुनिया हू, मै हर हाल मे उन खबरो को, लोगो तक पहुचाने की कोशिश करता हू, जो अधिकांश बिकाऊ और बिकी मीडिया से, अपने "आका" के इशारे पर छुपा दी जाती हैं। मै इस लिए खरी दुनिया हू, क्योकि हमारी सरकार यानि "भारतीय जनता पार्टी " भ्रष्टाचार और अपराध को लेकर "जीरो टालरेंस " क़ी हिमायती हैं। मै भाजपा की इस नीति का पालन करने और कराने के लिए "डंके की चोट" पर कफ़न "सर" पर लिए खुद को नियमबद्ध रखते हुए हाजिर हू....मै खरी दुनिया हू.... भ्रष्टाचारीयो मे अफसर हो, या गाव का प्रधान, मै पदीय अधिकारों क़ी आड़ मे क़ी गई उनकी अनियमित्ता के साक्ष्य को खोजने का काम करता हू , .....क्योकि मै खरी दुनिया हू।
Latest news
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
Related news

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें