Monday, March 27, 2023

पति ने मामूली नोकझोंक के बाद पत्नी की गला दबाकर की हत्या


बहराइच । जिले के ग्राम मरोठी में पति ने जरा सी नोकझोंक के बाद अपनी पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दी। घटना को अंजाम देने के बाद पश्चाताप करने की जगह फरार हो गया। ग्रामीणों की जानकारी पर पुलिस मौके पर पहुंची और लाश को कब्जे में लेकर जांच-पड़ताल शुरू की है।


प्राप्त विवरण के मुताबिक मरोठी का दुर्गेश जायसवाल दिल्ली में बिजली मिस्त्री है। गुरुवार को वह दिल्ली से अपने घर आया था। शुक्रवार की रात उसका पत्नी शिल्पी (28) से किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया। काफी कहासुनी के बाद शिल्पी बच्चों को लेकर कमरे में सोने चली गई। इसी बीच दुर्गेश कमरे में आया उसने साड़ी से उसका गला कस दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। घटना को अंजाम देने के बाद वह मौके से फरार हो गया। सुबह घटना की जानकारी पड़ोसियों को हुई तो भीड़ जता हो गई।

Ads code goes here

ग्रामीणों ने ही पुलिस को सूचना दी। बताया गया है कि पति-पत्नी में काफी दिनों से आपसी विवाद चल रहा था। दुर्गेश दिल्ली में बिजली मकैनिक था। उसकी पत्नी शिल्पी अपनी देवरानी व सास साथ के साथ गांव पर रहती थी। शुक्रवार की रात दोनों में फिर झगड़ा हुआ। उसके बाद पति ने उसकी साड़ी से गला कस कर हत्या कर दी। मृतका के पिता विजय कुमार की तहरीर पर पुलिस ने पति व उसकी मां के विरुद्ध हत्या का मुकदमा पंजीकृत किया है। घटना की जांच की जा रही है।

spot_img
khariduniyahttp://khariduniya.com
"डंके की चोट " पर मै खरी दुनिया हू मै खरी दुनिया हू.... मै भ्रष्टाचारियों के बीच अकेला, लेकिन खरी दुनिया हू, मै हर हाल मे उन खबरो को, लोगो तक पहुचाने की कोशिश करता हू, जो अधिकांश बिकाऊ और बिकी मीडिया से, अपने "आका" के इशारे पर छुपा दी जाती हैं। मै इस लिए खरी दुनिया हू, क्योकि हमारी सरकार यानि "भारतीय जनता पार्टी " भ्रष्टाचार और अपराध को लेकर "जीरो टालरेंस " क़ी हिमायती हैं। मै भाजपा की इस नीति का पालन करने और कराने के लिए "डंके की चोट" पर कफ़न "सर" पर लिए खुद को नियमबद्ध रखते हुए हाजिर हू....मै खरी दुनिया हू.... भ्रष्टाचारीयो मे अफसर हो, या गाव का प्रधान, मै पदीय अधिकारों क़ी आड़ मे क़ी गई उनकी अनियमित्ता के साक्ष्य को खोजने का काम करता हू , .....क्योकि मै खरी दुनिया हू।
Latest news
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
Related news

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें