Monday, March 27, 2023

पत्नी, तीन बेटियों की हत्या कर पशु व्यापारी ने फांसी लगाई


प्रयागराज। उप्र के प्रयागराज जिले के नवाबगंज इलाके में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। शहर से करीब 37 किमी दूर नवाबगंज थाना क्षेत्र के खागलपुर गांव में शनिवार सुबह पशु व्यापारी राहुल तिवारी (42) का शव छत की पाटन में फांसी पर लटका मिला। जबकि कमरे में उसकी पत्नी प्रीति (38), बेटी माही (12), पीहू (8) और छोटी बेटी पाहू (5) की खून से सनी लाशें बेड पर पाई गईं। प्रीति और तीनों लड़कियों की गर्दन काटकर नृशंस हत्या की गई थी। एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत से इलाका कांप उठा।

सूचना पर एडीजी, आईजी, डीएम और एसएसपी घटनास्थल पर पहुंचे। हत्या के एंगल से शुरू हुई जांच सुसाइड नोट मिलने के बाद बदल गई। फंदे से लटके मिलने राहुल तिवारी के शव के पास दो पेज का सुसाइड नोट मिला है। राहुल ने पूरी घटना के लिए अपने ससुराल वालों को जिम्मेदार ठहाराया है। उसने अपने साले पिंटू, चंद्रशेखर समेत कई का नाम लिखा है। ससुराल वालों से मकान और जमीन को लेकर केस चल रहा है।

Ads code goes here

प्रीति और बच्चियों की गर्दन जिस चापड़ से काटी गई वह घर के सामने प्याज की क्यारी में मिला। पुलिस मान रही है कि राहुल ने गुस्से में पहले अपनी पत्नी और बेटियों की चापड़ से हत्या की और बाद में खुद फांसी पर झूल गया। पुलिस ने कौशांबी के रहने वाले राहुल के ससुराल के आठ लोगों को हिरासत में ले लिया है। एसएसपी अजय कुमार का कहना है कि सुसाइड नोट हत्या के बाद आत्महत्या की तरफ इशारा है। शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। राहुल के बड़े भाई मुन्ना तिवारी की तहरीर पर पुलिस ने राहुल के ससुराल वालों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

spot_img
khariduniyahttp://khariduniya.com
"डंके की चोट " पर मै खरी दुनिया हू मै खरी दुनिया हू.... मै भ्रष्टाचारियों के बीच अकेला, लेकिन खरी दुनिया हू, मै हर हाल मे उन खबरो को, लोगो तक पहुचाने की कोशिश करता हू, जो अधिकांश बिकाऊ और बिकी मीडिया से, अपने "आका" के इशारे पर छुपा दी जाती हैं। मै इस लिए खरी दुनिया हू, क्योकि हमारी सरकार यानि "भारतीय जनता पार्टी " भ्रष्टाचार और अपराध को लेकर "जीरो टालरेंस " क़ी हिमायती हैं। मै भाजपा की इस नीति का पालन करने और कराने के लिए "डंके की चोट" पर कफ़न "सर" पर लिए खुद को नियमबद्ध रखते हुए हाजिर हू....मै खरी दुनिया हू.... भ्रष्टाचारीयो मे अफसर हो, या गाव का प्रधान, मै पदीय अधिकारों क़ी आड़ मे क़ी गई उनकी अनियमित्ता के साक्ष्य को खोजने का काम करता हू , .....क्योकि मै खरी दुनिया हू।
Latest news
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
Related news

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें