Monday, March 27, 2023

पनडुब्बी मामले पर नाराज फ्रांस को मनाने में जुटे ऑकस नेता


-अगले महीने बाइडेन और मैक्रों की हो सकती है मुलाकात

वॉशिंगटन । ऑस्ट्रेलिया ने फ्रांस के साथ पनडुब्बी समझौते को खत्म कर अमेरिका के साथ डील कर ली है। जिसके कारणा फ्रांस नाराज चल रहा है। वहीं, ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री स्कॉट मॉरिसन फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों से बातचीत करने की कोशिश कर रहे हैं लेकिन अभी तक वह सफल नहीं हो पाए। संयुक्त राष्ट्र और क्वाड नेताओं की बैठक में हिस्सा लेने अमेरिका पहुंचे ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री स्कॉट मॉरिसन ने कहा कि अब वह फ्रांस के साथ दोबारा संबंधों को बनाने में धैर्य से काम लेंगे। हालांकि सिर्फ ऑस्ट्रेलिया ही नहीं है जो फ्रांस को मनाने की कोशिश कर रहा है बल्कि ब्रिटेन और अमेरिका भी बातचीत के जरिए संबंधों को सामान्य करने की दिशा पर कदम बढ़ा रहे हैं।


माना जा रहा है कि अमेरिका, ब्रिटेन और ऑस्ट्रेलिया के बीच हुए ऑकस गठबंधन को लेकर फ्रांस का गुस्सा अभी भी जस का तस बना हुआ है। संयुक्त राष्ट्र महासभा के इतर अमेरिका के विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन से गुरुवार को मुलाकात के बाद फ्रांस के विदेश मंत्री ज्यां इव लि द्रीयां ने इस स्थिति को संकट करार दिया जिससे उबरने में वक्त लगेगा।

Ads code goes here


आपको बता दें कि अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया और ब्रिटेन ने फ्रांस को हिंद-प्रशांत सुरक्षा के तहत तैयार हुए ऑकस गठबंधन से दूर रखा है। जिससे वो नाराज हैं। इसके अलावा फ्रांस और ऑस्ट्रेलिया के बीच डीजल पनडुब्बियों के निर्माण के लिए करीब 100 अरब डॉलर का सौदा हुआ था। फ्रांस के विदेश मंत्री ज्यां इव लि द्रीयां ने बताया कि दोनों राष्ट्रपतियों के बीच फोन पर बातचीत हुई। जिसमें पहला कदम बढ़ाया गया है लेकिन दोनों देशों के बीच इस संकट को खत्म होने में वक्त लगेगा और इसके लिए काम करना होगा। वहीं, बातचीत के बाद मैक्रों ने फ्रांस के राजदूत को अमेरिका वापस भेजने का फैसला किया है। जिसे पहले बुला लिया गया था।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक दोनों नेताओं के बीच करीब आंधे घंटे तक फोन पर बातचीत हुई। इस दौरान जो बाइडेन ने अपनी गलती भी स्वीकार की। उन्होंने कहा कि ऑकस गठबंधन को लेकर और भी ज्यादा राय-मशविरा हो सकता था। व्हाइट हाउस ने एक बयान में बताया कि अगले महीने दोनों नेताओं के मिलने का कार्यक्रम है।

spot_img
khariduniyahttp://khariduniya.com
"डंके की चोट " पर मै खरी दुनिया हू मै खरी दुनिया हू.... मै भ्रष्टाचारियों के बीच अकेला, लेकिन खरी दुनिया हू, मै हर हाल मे उन खबरो को, लोगो तक पहुचाने की कोशिश करता हू, जो अधिकांश बिकाऊ और बिकी मीडिया से, अपने "आका" के इशारे पर छुपा दी जाती हैं। मै इस लिए खरी दुनिया हू, क्योकि हमारी सरकार यानि "भारतीय जनता पार्टी " भ्रष्टाचार और अपराध को लेकर "जीरो टालरेंस " क़ी हिमायती हैं। मै भाजपा की इस नीति का पालन करने और कराने के लिए "डंके की चोट" पर कफ़न "सर" पर लिए खुद को नियमबद्ध रखते हुए हाजिर हू....मै खरी दुनिया हू.... भ्रष्टाचारीयो मे अफसर हो, या गाव का प्रधान, मै पदीय अधिकारों क़ी आड़ मे क़ी गई उनकी अनियमित्ता के साक्ष्य को खोजने का काम करता हू , .....क्योकि मै खरी दुनिया हू।
Latest news
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
Related news

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें