Friday, March 24, 2023

पश्चिम बंगाल भाजपा ईकाई प्रमुख सुकांत और प्रियंका टिबरेवाल के विरुद्ध केस दर्ज


-मुख्यमंत्री आवास पर किया था आंदोलन

कोलकाता । पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के कोलकाता स्थित शासकीय आवास के पास भाजपा नेता धुरजाती साहा के शव को सड़क पर रखकर प्रदर्शन कर रहे पार्टी के अध्यक्ष सुकांत मजूमदार, प्रियंका टिबरेवाल समेत कई नेताओं के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज हुआ है। प्रदर्शन के दौरान पुलिस और भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच हाथापाई भी हुई। दरअसल चुनावी हिंसा के दौरान भाजपा नेता धुरजाती साहा गंभीर रूप से घायल हो गए थे। जिसके बाद अस्पताल में बीते बुधवार को उनकी मौत हुई।


पश्चिम बंगाल में भाजपा के नवनियुक्त अध्यक्ष सुकांत मजूमदार ने शुक्रवार को कहा कि सरकार का चेहरा जनता के सामने बेनकाब हुआ है। उन्होंने आरोप लगाया कि पार्टी के कार्यकर्ता कालीघाट क्षेत्र में शांतिपूर्वक प्रदर्शन कर रहे थे, तभी पुलिस ने पहले उनके साथ हाथापाई की फिर उनके खिलाफ थाने में मुकदमा दर्ज किया। मजूमदार ने बयान जारी करते हुए कहा कि कालीघाट पुलिस स्टेशन में सुकांत मजूमदार, अर्जुन सिंह, ज्योतिर्मय सिंह महतो और प्रियंका टिबरेवाल सहित पार्टी के अन्य नेताओं के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

Ads code goes here


वहीं, एक समाचार एजेंसी को दिए अपने बयान में पुलिस अधिकारियों का कहना है कि भाजपा कार्यकर्ता धुरजाती साहा के अंतिम संस्कार के लिए अपने पार्टी कार्यालय से श्मशान घाट जा रहे थे, जब फूलों से लदा वाहन अचानक हरीश चटर्जी स्ट्रीट के एक हिस्से में चक्कर लगाने लगा तो पुलिसकर्मियों ने रथ को आगे बढ़ाया। इससे नाराज भाजपा कार्यकर्ता कालीमठ में मुख्यमंत्री आवास के सामने सड़क के बीचों-बीच धरने पर बैठ गए और नारेबाजी करने लगे।


मामले में पुलिस ने एक्शन लेते हुए शव यात्रा बाधित कर सरकारी कार्य में खलल डालने के आरोप में भवानीपुर उपचुनाव में पार्टी उम्मीदवार प्रियंका टिबरेवाल, विधायक अर्जुन सिंह और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुकांत मजूमदार के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। वहीं, भाजपा कार्यकर्ताओं ने सरकार पर आरोप लगाया कि भाजपा नेता की मौत की जांच करने और हत्यारों को पकड़ने के बजाय सरकार शांतिपूर्वक प्रदर्शन कर रहे लोगों के खिलाफ कार्रवाई कर रही है।

spot_img
khariduniyahttp://khariduniya.com
"डंके की चोट " पर मै खरी दुनिया हू मै खरी दुनिया हू.... मै भ्रष्टाचारियों के बीच अकेला, लेकिन खरी दुनिया हू, मै हर हाल मे उन खबरो को, लोगो तक पहुचाने की कोशिश करता हू, जो अधिकांश बिकाऊ और बिकी मीडिया से, अपने "आका" के इशारे पर छुपा दी जाती हैं। मै इस लिए खरी दुनिया हू, क्योकि हमारी सरकार यानि "भारतीय जनता पार्टी " भ्रष्टाचार और अपराध को लेकर "जीरो टालरेंस " क़ी हिमायती हैं। मै भाजपा की इस नीति का पालन करने और कराने के लिए "डंके की चोट" पर कफ़न "सर" पर लिए खुद को नियमबद्ध रखते हुए हाजिर हू....मै खरी दुनिया हू.... भ्रष्टाचारीयो मे अफसर हो, या गाव का प्रधान, मै पदीय अधिकारों क़ी आड़ मे क़ी गई उनकी अनियमित्ता के साक्ष्य को खोजने का काम करता हू , .....क्योकि मै खरी दुनिया हू।
Latest news
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
Related news

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें