Thursday, June 8, 2023

पहली बार सामने आया काला सागर में डूबे रूसी क्रूजर मोस्कवा का चालक दल, बात करते दिखे रूसी नेवी चीफ


मास्को। काला सागर में डूबे रूसी नौसेना के गाइडेड मिसाइल क्रूजर मोस्कवा का चालक दल पहली बार नजर आया है। बताया गया था कि युद्धपोत पर आग लगने के बाद चालक दल के सभी सदस्य लाइफबोट में बैठकर बाहर निकल गए थे। इस नौसैनिकों की तस्वीरों को खुद रूसी रक्षा मंत्रालय ने जारी किया है। मोस्कवा के चालक दल के ये सदस्य क्रीमिया की पोर्ट सिटी सेवस्तोपोल में एक परेड के दौरान दिखाई दिए। इन नौसैनिकों से रूसी नौसेना के कमांडर-इन-चीफ एडम निकोले येवमेनोव ने भी मुलाकात की है।


मोस्कवा रूसी नौसेना के काला सागर बेड़े का प्रमुख युद्धपोत था। यूक्रेन ने दावा किया था कि गुरुवार तड़के 2 बजे उसने नेपच्यून मिसाइलों बायरकतार टीबी-2 ड्रोन से मोस्कवा क्रूजर पर हमला किया था। जिस कारण जहाज में आग लग गई और विस्फोट के कारण यह महाशक्तिशाली युद्धपोत समुद्र में डूब गया।

Ads code goes here


हालांकि, रूसी रक्षा मंत्रालय ने गुरुवार देर रात बताया था कि मोस्कवा क्रूजर के गोला बारूद भंडार में आग लगने से धमाका हुआ था। जिसके बाद युद्धपोत को खाली करवा लिया गया था। जब युद्धपोत को मरम्मत के लिए बंदरगाह लाया जा रहा था, तब समुद्र की तेज लहरों के कारण यह पानी में डूब गया। रूस ने उस समय कहा था कि चालक दल को क्रीमिया के एक प्रमुख बंदरगाह सेवस्तोपोल ले जाया गया था। इस बंदरगाह को रूसी नौसेना ने 2014 में यूक्रेन से छीन लिया था। यह पहली बार है जब किसी नाविक के जीवित रहने का कोई सबूत पेश किया गया है। वीडियो में एडम येवमेनोव और दो अन्य अधिकारी लगभग 100 नाविकों के सामने परेड ग्राउंड पर खड़े दिखाई देते हैं। हालांकि, यह वीडियो कब का है, इसकी पुष्टि नहीं हो सकी है।


वीडियो के अंत में दिखाए गए एक इंटरव्यू में रूसी नौसेना प्रमुख एडम येवमेनोव कहते हैं कि मोस्कवा क्रूजर के अधिकारी और चालक दल वर्तमान में सेवस्तोपोल में अपने बेस पर रह रहे हैं और नौसेना में अपनी सेवा जारी रखेंगे। रूस ने आग या डूबने से किसी के हताहत होने की सूचना नहीं दी है। हालांकि, अमेरिका ने दावा किया था कि इस दुर्घटना में रूसी नौसेना के कुछ नाविक डूब गए थे। यूक्रेन ने दावा किया था कि मोस्कवा क्रूजर के कप्तान एंटोन कुप्रिन की मौत हो गई थी।

spot_img
khariduniyahttp://khariduniya.com
"डंके की चोट " पर मै खरी दुनिया हू मै खरी दुनिया हू.... मै भ्रष्टाचारियों के बीच अकेला, लेकिन खरी दुनिया हू, मै हर हाल मे उन खबरो को, लोगो तक पहुचाने की कोशिश करता हू, जो अधिकांश बिकाऊ और बिकी मीडिया से, अपने "आका" के इशारे पर छुपा दी जाती हैं। मै इस लिए खरी दुनिया हू, क्योकि हमारी सरकार यानि "भारतीय जनता पार्टी " भ्रष्टाचार और अपराध को लेकर "जीरो टालरेंस " क़ी हिमायती हैं। मै भाजपा की इस नीति का पालन करने और कराने के लिए "डंके की चोट" पर कफ़न "सर" पर लिए खुद को नियमबद्ध रखते हुए हाजिर हू....मै खरी दुनिया हू.... भ्रष्टाचारीयो मे अफसर हो, या गाव का प्रधान, मै पदीय अधिकारों क़ी आड़ मे क़ी गई उनकी अनियमित्ता के साक्ष्य को खोजने का काम करता हू , .....क्योकि मै खरी दुनिया हू।
Latest news
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
Related news

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें