Sunday, April 2, 2023

पांच करोड़ के गांजे सहित पांच तस्कर गिरफ्तार


लखनऊ। उप्र पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) ने ओडिशा से मादक पदार्थ की तस्करी कर पश्चिमी उत्तर प्रदेश और राजस्थान में आपूर्ति करने वाले गिरोह के पांच सदस्यों को पकड़ा है। इनके पास से पांच क्विंटल गांजा बरामद किया गया है। जिसकी कीमत करीब पांच करोड़ रुपए बताई जा रही है। एडीजी एसटीएफ अमिताभ यश ने बताया कि ओडिशा से लाया गया गांजा राजस्थान भेजा जा रहा था। तभी पीछा कर राजस्थान के अलवर से ट्रक को तस्करों समेत दबोच लिया गया।


पूछताछ में गिरफ्तार राकेश कुमार यादव और प्रमोद सिंह से पता चला कि दोनों आरोपी काफी समय से गांजा की तस्करी में लिप्त हैं। अखिलेश शर्मा उनका सहयोगी है और रिंकू सिंह व लाखन सिंह विश्वास पात्र ट्रक चालक हैं। उनका गिरोह ओडिशा से गांजा लाकर पश्चिमी यूपी और सटे हुए राज्यों में बेचता है। एक फेरी का चालक को एक लाख रुपए और क्लीनर को 25 हजार रुपए किराया दिया जाता था।

Ads code goes here

ओडिशा में गांजा 2500 से 3500 प्रति किग्रा के हिसाब से मिलता है। जिसे 15-20 हजार रुपए प्रति किग्रा की दर से बेचा जाता है। एसटीएफ ने राकेश कुमार यादव निवासी मधुबनी-बिहार, प्रमोद सिंह निवासी मथुरा, अखिलेश शर्मा निवासी सदर, मथुरा, रिंकू निवासी गाजियाबाद तथा लाखन सिंह मूल निवासी जेवर, गौतम बुद्ध नगर को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 98 बोरियों में भरा 25 क्विंटल गांजा, एक ट्रक, एक कार, नौ मोबाइल फोन, दो फर्जी ई-वे बिल, 17,200 रुपये नकद और जीपीएस उपकरण समेत अन्य सामान बरामद किया गया है।

spot_img
khariduniyahttp://khariduniya.com
"डंके की चोट " पर मै खरी दुनिया हू मै खरी दुनिया हू.... मै भ्रष्टाचारियों के बीच अकेला, लेकिन खरी दुनिया हू, मै हर हाल मे उन खबरो को, लोगो तक पहुचाने की कोशिश करता हू, जो अधिकांश बिकाऊ और बिकी मीडिया से, अपने "आका" के इशारे पर छुपा दी जाती हैं। मै इस लिए खरी दुनिया हू, क्योकि हमारी सरकार यानि "भारतीय जनता पार्टी " भ्रष्टाचार और अपराध को लेकर "जीरो टालरेंस " क़ी हिमायती हैं। मै भाजपा की इस नीति का पालन करने और कराने के लिए "डंके की चोट" पर कफ़न "सर" पर लिए खुद को नियमबद्ध रखते हुए हाजिर हू....मै खरी दुनिया हू.... भ्रष्टाचारीयो मे अफसर हो, या गाव का प्रधान, मै पदीय अधिकारों क़ी आड़ मे क़ी गई उनकी अनियमित्ता के साक्ष्य को खोजने का काम करता हू , .....क्योकि मै खरी दुनिया हू।
Latest news
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
Related news

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें