Friday, March 24, 2023

पाकिस्तानी करेंसी ने उड़ाई खुफिया एजेंसियों की नींद


नई दिल्ली । भारत के खिलाफ पाकिस्तान की नापाक हरकत जारी है। सीधे लड़ाई में हार निश्चित देख वह आर्थिक मोर्चे पर भारत को नुकसान पहुंचाने की जुगत में लगा हुआ है। वह लगातार कोशिश करता रहा है कि हमें आर्थिक नुकसान हो। यही वजह है कि पाकिस्तान नकली नोट भारत में ला रहा है। इसके लिए वह नेपाल के रास्ते का इस्तेमाल कर रहा है।

ताजा जानकारी सामने आई है कि आरोपित नेपाल सीमा से बिहार होते हुए नकली नोट देश की राजधानी दिल्ली लाते हैं और फिर स्थानीय बाजारों में ये नकली नोट चलाए जाते हैं। दरअसल, नई दिल्ली जिला पुलिस की स्पेशल स्टाफ ने साप्ताहिक बाजारों और छोटे दुकानों में दो हजार के नकली नोट खपाने वाले एक रैकेट का भंडाफोड़ किया है।

Ads code goes here

मिली जानकारी के मुताबिक, पुलिस ने एक महिला और उसके साथी पुलिस के पास से 2 हजार के 1.41 लाख मूल्य के नकली नोट बरामद किए हैं। यह भी जानकारी सामने आई है कि आरोपित नेपाल सीमा से बिहार होते हुए नकली नोट दिल्ली लेकर आते थे। दोनों को पहले भी दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल गिरफ्तार कर चुकी है। जेल से बाहर आते ही उन्होंने फिर से यह काम शुरू कर दिया था।

spot_img
khariduniyahttp://khariduniya.com
"डंके की चोट " पर मै खरी दुनिया हू मै खरी दुनिया हू.... मै भ्रष्टाचारियों के बीच अकेला, लेकिन खरी दुनिया हू, मै हर हाल मे उन खबरो को, लोगो तक पहुचाने की कोशिश करता हू, जो अधिकांश बिकाऊ और बिकी मीडिया से, अपने "आका" के इशारे पर छुपा दी जाती हैं। मै इस लिए खरी दुनिया हू, क्योकि हमारी सरकार यानि "भारतीय जनता पार्टी " भ्रष्टाचार और अपराध को लेकर "जीरो टालरेंस " क़ी हिमायती हैं। मै भाजपा की इस नीति का पालन करने और कराने के लिए "डंके की चोट" पर कफ़न "सर" पर लिए खुद को नियमबद्ध रखते हुए हाजिर हू....मै खरी दुनिया हू.... भ्रष्टाचारीयो मे अफसर हो, या गाव का प्रधान, मै पदीय अधिकारों क़ी आड़ मे क़ी गई उनकी अनियमित्ता के साक्ष्य को खोजने का काम करता हू , .....क्योकि मै खरी दुनिया हू।
Latest news
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
Related news

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें