Breaking News

पारिवारिक विवाद में पत्नी, सास और ससुर को मारा चाकू

कोलकाता,। कोलकाता के पर्णश्री बीजी प्रेस इलाके में शनिवार तड़के पारिवारिक विवाद के चलते एक व्यक्ति ने कथित तौर पर अपनी पत्नी, ससुर और सास पर चाकू से हमला कर दिया। पुलिस ने आरोपित युवक को गिरफ्तार कर लिया है। उसका नाम कौशिक बाछार (30) है।

आरोप है कि युवक ने घर में घुसकर अपनी पत्नी, ससुर और सास पर चाकू से वार कर दिया। घटना में पत्नी, ससुर और सास सभी घायल हो गये। उनकी चीख-पुकार सुनकर स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और देखा कि कौशिक अपनी पत्नी, सास और ससुर पर धारदार हथियार से वार कर रहा था।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, आरोपित को हटाने के प्रयास में एक पड़ोसी घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने किसी तरह युवक को पकड़ लिया और चारों घायलों को अस्पताल पहुंचाया। स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी जिसके बाद में पुलिस आई और कौशिक को गिरफ्तार कर लिया। पर्णश्री थाने की पुलिस घटना की जांच कर रही है।

स्थानीय सूत्रों के अनुसार, त्रिदिया की शादी दो साल पहले कौशिक से हुई थी। आए दिन उनके परिवार में विभिन्न कारणों से अशांति रहती थी। इसके चलते त्रिदिया अपने पिता के घर ही रहने लगी। दंपत्ति का तीन महीने का एक बच्चा भी है।

पता चला कि कौशिक शुक्रवार रात से ही अपने ससुराल के पीछे छिपा हुआ था। बाद में वह छत पर चढ़कर घर में घुस गया। ससुराल में घुसकर वह बिस्तर के नीचे छिपा हुआ था। इसके बाद उसने मौका पाकर पहले पत्नी और फिर ससुर और सास पर धारदार हथियार से हमला कर दिया।

Share and Enjoy !

Shares

Trending News

Copyright © 2024 खरी दुनिया | All Right Reserved.