Monday, March 27, 2023

पूर्व सांसद फूलन देवी की मूर्ति लगाएगी सपा, 20 को रायबरेली में अनावरण


-दिल्ली पहंचने कि लिए निषाद वोटों को एकजुट करने की तैयारी कर रहे हैं मुकेश सहनी
लखनऊ। उत्‍तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले चुनावी माहौल बनाने का दौर चल रहा है। इसी कड़ी में समाजवादी पार्टी रायबरेली के ऊंचाहार में सपा पूर्व सांसद स्व फूलन देवी की मूर्ति लगाएगी। बताया जा रहा है कि 20 सितंबर को मूर्ति का अनावरण होगा। फूलन देवी की मूर्ति के अनावरण के मौके पर सपा पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजपाल कश्यप और सपा के विधायक एवं प्रबुद्ध सभा के प्रदेश अध्यक्ष डॉक्टर मनोज पांडे मौजूद रहेंगे। यह कड़ी का हिस्सा है जिसमें निषाद वोटों को एकजुट करने की मुकेश सहनी तैयारी कर रहे हैं।


हाल में उत्तर प्रदेश में मुकेश सहनी ने अपने दल को लॉन्‍च किया है। सहनी का कहना है कि वो दिल्ली जाना चाहते हैं और दिल्ली का रास्ता उत्तर प्रदेश से होकर गुजरता है, इसलिए यूपी विधानसभा चुनाव में पूरे दमखम के साथ चुनावी मैदान में उतरना चाहते हैं। पिछले दिनों लखनऊ पहुंच मुकेश साहनी ने यूपी में वीआईपी पार्टी के विधानसभा चुनाव लड़ने का ऐलान कर दिया था। अब इसी को देखते हुए मुकेश सहनी यूपी में अपनी गतिविधि को और तेज करना चाहते हैं।

Ads code goes here

उनका कहना है कि हम अभी भी मानते हैं कि फूलन देवी हमारी सोच में जिंदा है। मैंने हमेशा फूलन देवी को आदर्श माना है। यूपी चुनाव के बहाने मुकेश सहनी ने एक बार फिर से आरक्षण की मांग तेज कर दी है। उनका मानना है निषादों के लिए संविधान में जो आरक्षण के प्रावधान है, उसे लागू करना चाहिए। देश के कई राज्यों में निषाद समाज को आरक्षण दिया गया है। दिल्ली, पश्चिम बंगाल जैसे राज्यों में निषादों को आरक्षण दिया है।

spot_img
khariduniyahttp://khariduniya.com
"डंके की चोट " पर मै खरी दुनिया हू मै खरी दुनिया हू.... मै भ्रष्टाचारियों के बीच अकेला, लेकिन खरी दुनिया हू, मै हर हाल मे उन खबरो को, लोगो तक पहुचाने की कोशिश करता हू, जो अधिकांश बिकाऊ और बिकी मीडिया से, अपने "आका" के इशारे पर छुपा दी जाती हैं। मै इस लिए खरी दुनिया हू, क्योकि हमारी सरकार यानि "भारतीय जनता पार्टी " भ्रष्टाचार और अपराध को लेकर "जीरो टालरेंस " क़ी हिमायती हैं। मै भाजपा की इस नीति का पालन करने और कराने के लिए "डंके की चोट" पर कफ़न "सर" पर लिए खुद को नियमबद्ध रखते हुए हाजिर हू....मै खरी दुनिया हू.... भ्रष्टाचारीयो मे अफसर हो, या गाव का प्रधान, मै पदीय अधिकारों क़ी आड़ मे क़ी गई उनकी अनियमित्ता के साक्ष्य को खोजने का काम करता हू , .....क्योकि मै खरी दुनिया हू।
Latest news
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
Related news

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें