Monday, June 5, 2023

पूर्व सेना प्रमुख ने भगवंत मान और ब्रिटिश सांसद की मुलाकात पर उठाए सवाल


नई दिल्ली । पूर्व सेना प्रमुख जेजे सिंह ने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान और की ब्रिटिश लेबर पार्टी के नेता और सांसद तनमनजीत सिंह ढेसी से मुलाकात को लेकर आम आदमी पार्टी की आलोचना की है। जनरल जेजे सिंह (रिटायर्ड) ने कहा कि मालूम होना चाहिए कि तनमनजीत सिंह ढेसी ने विशेष रूप से कश्मीर पर भारत विरोधी रुख अपनाया है। उन्होंने कहा कि भारत विरोधी विचारों वाले ऐसे विवादास्पद सांसद का पंजाब के सीएम भगवंत मान और सांसद राघव चड्ढा ने गर्मजोशी से स्वागत किया।

जेजे सिंह ने कहा कि आम आदमी पार्टी को बताना चाहिए की उनकी बैठक में क्या हुआ। जेजे सिंह ने पूछा कि क्या यह मुलाकात एनआरआई के कल्याण के बारे में था, या फिर कुछ संदिग्ध व्यक्तियों ब्लैक लिस्ट से बाहर निकालने या फिर यह मुलाकात कश्मीर को लेकर के थी? उन्होंने कहा कि ढेसी ने ऐसे मुद्दों पर अतार्किक और अप्रासंगिक रुख अपनाया है, जो ज्यादातर भारत के खिलाफ है। जेजे सिंह ने कहा कि ढेसी कश्मीर के मुद्दे पर भारत से खुलकर सवाल करते रहे हैं। उन्होंने कहा कि भारत दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र है और ब्रिटेन के किसी भी मुद्दे में हस्तक्षेप नहीं करता है।

Ads code goes here

सिंह ने कहा कि ढेसी जैसे लोगों को पता होना चाहिए भारत को पाकिस्तान या किसी अन्य देश के साथ किसी भी द्विपक्षीय मुद्दे में किसी तीसरे पक्ष के हस्तक्षेप की जरूरत नहीं है। जेजे सिंह ने कहा कि ढेसी संयुक्त राष्ट्र के प्रस्ताव की तर्ज पर कश्मीर मुद्दे को हल करने के बारे में अतार्किक बयान क्यों दे रहे हैं, जिसका आज के समय में कोई मतलब नहीं है। उन्होंने मांग की कि आप और मुख्यमंत्री पंजाब को बैठक के ब्योरे का खुलासा करना चाहिए।

spot_img
khariduniyahttp://khariduniya.com
"डंके की चोट " पर मै खरी दुनिया हू मै खरी दुनिया हू.... मै भ्रष्टाचारियों के बीच अकेला, लेकिन खरी दुनिया हू, मै हर हाल मे उन खबरो को, लोगो तक पहुचाने की कोशिश करता हू, जो अधिकांश बिकाऊ और बिकी मीडिया से, अपने "आका" के इशारे पर छुपा दी जाती हैं। मै इस लिए खरी दुनिया हू, क्योकि हमारी सरकार यानि "भारतीय जनता पार्टी " भ्रष्टाचार और अपराध को लेकर "जीरो टालरेंस " क़ी हिमायती हैं। मै भाजपा की इस नीति का पालन करने और कराने के लिए "डंके की चोट" पर कफ़न "सर" पर लिए खुद को नियमबद्ध रखते हुए हाजिर हू....मै खरी दुनिया हू.... भ्रष्टाचारीयो मे अफसर हो, या गाव का प्रधान, मै पदीय अधिकारों क़ी आड़ मे क़ी गई उनकी अनियमित्ता के साक्ष्य को खोजने का काम करता हू , .....क्योकि मै खरी दुनिया हू।
Latest news
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
Related news

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें