Monday, March 27, 2023

प्रयागराज में एक ही परिवार के 5 लोगों की हत्या, पुलिस जांच में जुटी


प्रयागराज । उत्तरप्रदेश के प्रयागराज से 5 लोगों की हत्या का बड़ा मामला सामने आया है। घटना के बाद से आसपास के इलाकों में सन्नाटा पसरा हुआ है। दावा है कि सभी लोगों का बेरहमी से कत्ल कर दिया गया है। फिलहाल पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

मृतकों का नाम राज कुमार यादव (55) और उनकी पत्नी कुसुम देवी (52) के अलावा बेटी मनीषा, बहुत सविता और पौत्री मीनाक्षी शामिल है। घटना को लेकर एडीजी कानून-व्यवस्था प्रशांत कुमार ने कहा कि खैवजपुर से सूचना मिली कि 5 लोगों की हत्या हो गई है। प्रथम दृष्टया में शव पर धारदार चोट के निशान हैं, घर पर आग भी लगी थी जिससे तुरंत बुझाया गया था। उन्होंने कहा कि सभी पहलुओं पर जांच की जारी है। प्रयागराज के एसटीएफ टीम को मौके पर भेजा गया है, जांच के बाद ही हम कुछ कह पाएंगे।

Ads code goes here


प्रयागराज के डीएम संजय कुमार खत्री ने कहा कि राजकुमार के परिवार में से सुनील और एक बच्ची जीवित हैं। 5 टीम बनाकर जांच की जा रही है। सुनील का भी बयान लिया जा रहा है। अभी तक आपसी रंजिश की कोई बात सामने नहीं आई है। पुलिस हर पहलू को देख रही है। पुलिस ने बताया कि पूरा मामला थरवई जिला का है, सुबह 5 बजे पुलिस को खबर मिली थी कि एक ही परिवार के 5 लोग मृत अवस्था में पाए गए हैं। उन्होंने कहा कि घटनास्थल पर पहुंचने के बाद राजकुमार, उनकी पत्नी कुसुम, राजकुमार की बहू, बेटी और एक पोती मृत अवस्था में मिले। राजकुमार की दूसरी पोती जो 5 वर्ष की हैं, वह जीवित हैं।


घर के बेडरूम में आग लगी हुई थी जिसे दमकल द्वारा बुझाया गया है। सभी टीम जांच में जुट गई हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और मृतक के परिजन के बयान के आधार पर जांच होगी। एक बच्ची जो जीवित है, उस पुलिस संभाल रही है। बसपा सुप्रीमो मायावती ने घटना पर कहा कि प्रयागराज में एक ही परिवार के पांच लोगों की निर्मम हत्या किए जाने की खबर अति-दुःखद, निंदनीय व चिंताजनक। सरकार घटना की तह में जाकर दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित करे।

spot_img
khariduniyahttp://khariduniya.com
"डंके की चोट " पर मै खरी दुनिया हू मै खरी दुनिया हू.... मै भ्रष्टाचारियों के बीच अकेला, लेकिन खरी दुनिया हू, मै हर हाल मे उन खबरो को, लोगो तक पहुचाने की कोशिश करता हू, जो अधिकांश बिकाऊ और बिकी मीडिया से, अपने "आका" के इशारे पर छुपा दी जाती हैं। मै इस लिए खरी दुनिया हू, क्योकि हमारी सरकार यानि "भारतीय जनता पार्टी " भ्रष्टाचार और अपराध को लेकर "जीरो टालरेंस " क़ी हिमायती हैं। मै भाजपा की इस नीति का पालन करने और कराने के लिए "डंके की चोट" पर कफ़न "सर" पर लिए खुद को नियमबद्ध रखते हुए हाजिर हू....मै खरी दुनिया हू.... भ्रष्टाचारीयो मे अफसर हो, या गाव का प्रधान, मै पदीय अधिकारों क़ी आड़ मे क़ी गई उनकी अनियमित्ता के साक्ष्य को खोजने का काम करता हू , .....क्योकि मै खरी दुनिया हू।
Latest news
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
Related news

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें