Thursday, June 8, 2023

प्रियंका गांधी की रिहाई को लेकर कांग्रेसियों ने किया प्रदर्शन, नेशनल हाईवे जाम


मऊ। बुधवार को कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी की गिरफ्तारी को लेकर कांग्रेसियों ने जमकर प्रदर्शन किया। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नेशनल हाईवे को भी जाम कर दिया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी कांग्रेसियों को बस में बैठा कर पुलिस लाइन भिजवा दिया। जानकारी के अनुसार प्रियंका गांधी की रिहाई को लेकर कांग्रेसियों ने आज कलेक्ट्रेट के पास जमकर प्रदर्शन करते हुए नेशनल हाईवे को जाम कर दिया और प्रियंका गांधी की रिहाई के नारे लगाने लगे।

मौके पर पहुंचे कोतवाल व सरायलखंसी थानाध्यक्ष के द्वारा कांग्रेसियों को काफी समझाया बुझाया गया परंतु कांग्रेसी प्रियंका गांधी की रिहाई को लेकर सड़क पर डटे रहे। इसके बाद पुलिस ने बस बुलाकर सभी कांग्रेसियों को पुलिस लाइन भिजवा दिया। इस दौरान नेशनल हाईवे पर दोनों तरफ काफी लंबा जाम लग गया।

Ads code goes here
spot_img
Latest news
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
Related news

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें