Thursday, June 8, 2023

प्रियंका गांधी के ऐलान पर मायावती का तंज, बोलीं-कहना कुछ व करना कुछ


लखनऊ । उत्तर प्रदेश में 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए मंगलवार को कांग्रेस की बड़ी घोषणा पर बहुजन समाज पार्टी की मुखिया मायावती ने अपनी प्रतिक्रिया में इसे हवाई बताया है। प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने मंगलवार को कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा की विधानसभा चुनाव में महिलाओं को 40 प्रतिशत टिकट की घोषणा पर एक ट्वीट किया है।

बसपा नेत्री मायावती ने कहा है कि महिलाओं के प्रति कांग्रेस की चिन्ता पहले इतनी ही वाजिब व ईमानदार नहीं थी। महिलाओं के प्रति कांग्रेस की चिन्ता पहले अगर इतनी वाजिब तथा ईमानदार होती तो केन्द्र में इनकी सरकार ने संसद व विधानसभाओं में महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण देने का कानून क्यों नहीं बनाया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का स्वभाव है ‘कहना कुछ व करना कुछ।’ जो इनकी नीयत व नीति पर प्रश्नचिन्ह खड़े करता है।

Ads code goes here


बसपा सुप्रीमों ने कहा कि कांग्रेस जब सत्ता में होती है व इनके अच्छे दिन होते हैं तो इनको दलित, पिछड़े व महिलाएं आदि याद नहीं आती है। अब जब इनके बुरे दिन नहीं हट रहे हैं तो पंजाब में दलित की तरह उत्तर प्रदेश में इनको महिलाएं याद आई हैं। उन्हें 40 प्रतिशत टिकट देने की घोषणा इनकी कोरी चुनावी नाटकबाजी है। उन्होंने कहा कि यूपी व देश में महिलाओं की आधी आबादी है तथा इनका हित व कल्याण ही नहीं बल्कि इनकी सुरक्षा, आदर-सम्मान के प्रति ठोस व ईमानदार प्रयास सतत प्रक्रिया। जिसके प्रति मजबूत इच्छाशक्ति जरूरी, जो कांग्रेस व भाजपा आदि में देखने को नहीं मिलती है। बीएसपी ने ऐसा करके दिखा दिया है।

spot_img
khariduniyahttp://khariduniya.com
"डंके की चोट " पर मै खरी दुनिया हू मै खरी दुनिया हू.... मै भ्रष्टाचारियों के बीच अकेला, लेकिन खरी दुनिया हू, मै हर हाल मे उन खबरो को, लोगो तक पहुचाने की कोशिश करता हू, जो अधिकांश बिकाऊ और बिकी मीडिया से, अपने "आका" के इशारे पर छुपा दी जाती हैं। मै इस लिए खरी दुनिया हू, क्योकि हमारी सरकार यानि "भारतीय जनता पार्टी " भ्रष्टाचार और अपराध को लेकर "जीरो टालरेंस " क़ी हिमायती हैं। मै भाजपा की इस नीति का पालन करने और कराने के लिए "डंके की चोट" पर कफ़न "सर" पर लिए खुद को नियमबद्ध रखते हुए हाजिर हू....मै खरी दुनिया हू.... भ्रष्टाचारीयो मे अफसर हो, या गाव का प्रधान, मै पदीय अधिकारों क़ी आड़ मे क़ी गई उनकी अनियमित्ता के साक्ष्य को खोजने का काम करता हू , .....क्योकि मै खरी दुनिया हू।
Latest news
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
Related news

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें