Monday, March 27, 2023

प्रेमी युगल ने शव फंदे से लटके मिले


जौनपुर । जिले के रामपुर क्षेत्र में एक प्रेमी युगल ने शव खेत में पेड़ पर साड़ी के फंदे से लटके मिले, अभी स्पष्ट नहीं है कि यह आत्महत्या है या हत्या। मिली जानकारी के अनुसार जिले के रामपुर क्षेत्र में गांव से दूर खेत में नीम के पेड़ पर साड़ी के फंदे पर प्रेमी युगल के शव लटके होने की रविवार को सूचना मिली। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और उन्हें फंदे से उतरवाया। उनकी शिनाख्त सेहरा गांव की 23 वर्षीय सोनी पटेल और उसके प्रेमी पंकज पटेल के रुप में की गई।


बताया जाता है कि शनिवार आधी रात के बाद सोनी घर से निकलकर चली गई और रात करीब दो बजे परिजनों की नींद खुली तो बिस्तर पर सोनी को नहीं पाकर उसकी खोजबीन की, लेकिन उसका पता नहीं चला। किसान जब धान की फसल देखने खेत पर गये तो घटना की जानकारी मिली। युगल के शव सेहरा गांव से करीब ढाई किलोमीटर दूर बनीडीह और सेहरा गांव की सीमा पर पेड़ पर साड़ी के फंदे से लटके मिले। पुलिस का कहना है कि शवों की स्थिति देखते हुए हत्या व आत्महत्या लग रही है। जांच के लिए फॉरेंसिक टीम को बुलवाया है। लड़की के परिजनों के मुताबिक एक दिसंबर को उसका विवाह होना था।

Ads code goes here
spot_img
khariduniyahttp://khariduniya.com
"डंके की चोट " पर मै खरी दुनिया हू मै खरी दुनिया हू.... मै भ्रष्टाचारियों के बीच अकेला, लेकिन खरी दुनिया हू, मै हर हाल मे उन खबरो को, लोगो तक पहुचाने की कोशिश करता हू, जो अधिकांश बिकाऊ और बिकी मीडिया से, अपने "आका" के इशारे पर छुपा दी जाती हैं। मै इस लिए खरी दुनिया हू, क्योकि हमारी सरकार यानि "भारतीय जनता पार्टी " भ्रष्टाचार और अपराध को लेकर "जीरो टालरेंस " क़ी हिमायती हैं। मै भाजपा की इस नीति का पालन करने और कराने के लिए "डंके की चोट" पर कफ़न "सर" पर लिए खुद को नियमबद्ध रखते हुए हाजिर हू....मै खरी दुनिया हू.... भ्रष्टाचारीयो मे अफसर हो, या गाव का प्रधान, मै पदीय अधिकारों क़ी आड़ मे क़ी गई उनकी अनियमित्ता के साक्ष्य को खोजने का काम करता हू , .....क्योकि मै खरी दुनिया हू।
Latest news
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
Related news

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें