Monday, June 5, 2023

बजट में नया कर लगाने का कोई प्रस्ताव नहीं: सीएम मनोहर लाल खट्टर

हरियाणा बजट: गौरक्षा सेवा आयोग के लिए 40 करोड़ रुपए से बढ़ाकर 400 करोड़ रुपए करने का प्रस्ताव
चंडीगढ़। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने विधानसभा में वित्त वर्ष 2023-24 के लिए राज्य का बजट पेश करते हुए बृहस्पतिवार को कहा कि राज्य के लोगों पर कोई नया कर नहीं लगाया जाएगा। खट्टर के पास राज्य के वित्त मंत्रालय का भी प्रभार है। उन्होंने आगामी वित्त वर्ष के लिए 1 लाख 83 हजार 950 करोड़ रुपये का बजट पेश किया है, जो संशोधित अनुमान 1 लाख 64 हजार 808 करोड़ रुपये से 11.6 फीसदी अधिक है।

भाजपा और जजपा सरकार के दूसरे कार्यकाल का चौथा बजट पेश करते हुए मुख्यमंत्री ने यहां विधानसभा में कहा कि बजट में नया कर लगाने का कोई प्रस्ताव नहीं है। मुख्यमंत्री ने बजट में सामाजिक सुरक्षा पेंशन को मौजूदा 25 सौ रुपये प्रतिमाह से बढ़ाकर 27 सौ 50 रुपये प्रतिमाह करने और हरियाणा गौरक्षा सेवा आयोग के लिए कोष को मौजूदा 40 करोड़ रुपये से बढ़ाकर 400 करोड़ रुपये करने का भी प्रस्ताव रखा। उन्होंने 2023-24 में कम से कम 65 हजार नियमित पदों पर भर्तियां करने की घोषणा की।

Ads code goes here
spot_img
Latest news
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
Related news

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें