Sunday, March 26, 2023

(बलिया) पेपर लीक मामले के मास्टरमाइंड समेत तीन आरोपियों पर लगा रासुका


बलिया । उप्र माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा संचालित इण्टरमीडिएट की बोर्ड परीक्षा में अंग्रेजी विषय के बलिया में पेपर लीक होने के मामले में बुधवार को गिरफ्तार किए गए मास्टरमाइंड समेत तीन आरोपियों पर राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (रासुका) के तहत मामला दर्ज किया गया है।

बलिया के जिलाधिकारी की अनुमति से बलिया पुलिस ने इस मामले के मास्टर माइंड महराजी देवी स्मारक इंटर कालेज भीमपुरा के प्रबंधक निर्भय नारायण सिंह व नकल माफिया राजू उर्फ राजीव प्रजापति तथा रविंद्र नाथ सिंह के विरुद्ध रासुका के तहत कार्रवाई की गई है।

Ads code goes here


विदित हो कि 30 मार्च 2022 को हुई अंग्रेजी की परीक्षा से पूर्व प्रश्न-पत्र के सोशल मीडिया पर उजागर होने के कारण प्रदेश के 24 जनपदों में अंग्रेजी विषय की परीक्षा रद्द करनी पड़ी थी। इस सम्बंध में बलिया के भीमपुरा व नगरा थाने में अभियोग पंजीकृत किया गया था।

इसमें संबंधित अभियुक्तों के कृत्यों की गंभीरता को देखते हुए जिलाधिकारी द्वारा अभियुक्त रविंद्र नाथ सिंह, निर्भय नारायन सिंह व राजू उर्फ राजीव प्रजापति के खिलाफ रासुका की धारा 3(2) के अधीन निरुद्ध किया गया। वहीं, इस पेपर लीक मामले में माध्यमिक शिक्षा के पूर्व निदेशक विनय पांडेय को सीएम योगी आदित्यनाथ ने निलंबित कर दिया है।

spot_img
khariduniyahttp://khariduniya.com
"डंके की चोट " पर मै खरी दुनिया हू मै खरी दुनिया हू.... मै भ्रष्टाचारियों के बीच अकेला, लेकिन खरी दुनिया हू, मै हर हाल मे उन खबरो को, लोगो तक पहुचाने की कोशिश करता हू, जो अधिकांश बिकाऊ और बिकी मीडिया से, अपने "आका" के इशारे पर छुपा दी जाती हैं। मै इस लिए खरी दुनिया हू, क्योकि हमारी सरकार यानि "भारतीय जनता पार्टी " भ्रष्टाचार और अपराध को लेकर "जीरो टालरेंस " क़ी हिमायती हैं। मै भाजपा की इस नीति का पालन करने और कराने के लिए "डंके की चोट" पर कफ़न "सर" पर लिए खुद को नियमबद्ध रखते हुए हाजिर हू....मै खरी दुनिया हू.... भ्रष्टाचारीयो मे अफसर हो, या गाव का प्रधान, मै पदीय अधिकारों क़ी आड़ मे क़ी गई उनकी अनियमित्ता के साक्ष्य को खोजने का काम करता हू , .....क्योकि मै खरी दुनिया हू।
Latest news
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
Related news

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें