Monday, March 27, 2023

बहन के सामने उसके प्रेमी की भाई ने हत्या


लखनऊ । राजधानी के ग्रामीण इलाके मलिहाबाद में ऑनर किलिंग का मामला सामने आया है। भाइयों ने बहन के प्रेमी को चाकू मारकर बेरहमी से हत्या कर दी। एक के बाद एक चाकू से कई वार किए। तब तक मारा जब तक वह मर नहीं गया। यह सब उन्होंने बहन के सामने ही किया। इसके बाद वह मौके से भाग निकले। पुलिस आरोपी अमित और अभिषेक की तलाश कर रही है।

जानकारी के मुताबिक मामला मलिहाबाद की रहीमाबाद चौकी के जुगलराजगंज गांव का है। शनिवार रात घर में लड़की अकेली थी, उसकी मां छोटे भाई के साथ शादी में गई थी। तभी लड़की से मिलने उसका प्रेमी रोहित कुमार आ गया। दोनों घर में एक साथ थे। उन्हें किसी के आने की उम्मीद नहीं थी। लेकिन चचेरे भाई पहले से ही घर पर नजर रख रहे थे। चचेरे भाई अमित और अभिषेक घर के बाहर बाइक खड़ी देखी तो शक हुआ। अंदर जाकर देखा तो बहन प्रेमी के साथ थी। यह देखते ही वह बौखला गए। पहले हाथापाई हुई, फिर चाकू से कई वार किए। खून से लथपथ रोहित ने वहीं दम तोड़ दिया। दोनों आरोपी उसे उसी हालत में छोड़कर भाग गए।

Ads code goes here


घर में प्रेमी की लाश पड़ी देख युवती को कुछ सूझ ही नहीं रहा था। उसने मृतक के भाई विपिन को ही फोन मिला दिया। बताया कि रोहित को उसके भाई ने मार डाला है। यह सुनकर विपिन के हाथ-पांव फूल गए। फौरन घर के लोगों को साथ लेकर रहीमाबाद चौकी पहुंचा और मर्डर की जानकारी दी। रविवार सुबह तड़के पुलिस घर पहुंची तो घर में रोहित की लाश पड़ी थी और युवती लाश के पास बैठी फूट-फूट कर रो रही थी।

spot_img
khariduniyahttp://khariduniya.com
"डंके की चोट " पर मै खरी दुनिया हू मै खरी दुनिया हू.... मै भ्रष्टाचारियों के बीच अकेला, लेकिन खरी दुनिया हू, मै हर हाल मे उन खबरो को, लोगो तक पहुचाने की कोशिश करता हू, जो अधिकांश बिकाऊ और बिकी मीडिया से, अपने "आका" के इशारे पर छुपा दी जाती हैं। मै इस लिए खरी दुनिया हू, क्योकि हमारी सरकार यानि "भारतीय जनता पार्टी " भ्रष्टाचार और अपराध को लेकर "जीरो टालरेंस " क़ी हिमायती हैं। मै भाजपा की इस नीति का पालन करने और कराने के लिए "डंके की चोट" पर कफ़न "सर" पर लिए खुद को नियमबद्ध रखते हुए हाजिर हू....मै खरी दुनिया हू.... भ्रष्टाचारीयो मे अफसर हो, या गाव का प्रधान, मै पदीय अधिकारों क़ी आड़ मे क़ी गई उनकी अनियमित्ता के साक्ष्य को खोजने का काम करता हू , .....क्योकि मै खरी दुनिया हू।
Latest news
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
Related news

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें