Tuesday, September 26, 2023

बारिश के कारण गिरी दीवार, दबने से 2 लोगों की मौत, कई मकानों को हुआ नुकसान

बारिश के कारण गिरी दीवार, दबने से 2 लोगों की मौत, 5-6 मकानों को भी हुआ नुकसान
अंबरनाथ। मुंबई से सटे अंबरनाथ में कल रात एक गार्डन की दीवार भरभरा कर गिर गई, जिसके नीचे दबने से 2 लोगों की मौत हो गई है. इनमें से एक मृत व्यक्ति का नाम गोविंद केसलकर है. दूसरे की पहचान अभी तक नहीं हो सकी है. जानकारी के मुताबिक इस हादसे में 5 से 6 घरों को भी नुकसान पहुंचा है. ये घर दीवार से सटे हुए बने थे. यह दुर्घटना अंबरनाथ पूर्व में स्थित महालक्ष्मी नगर गैस गोडाउन के पास हुई है. घटना की जानकारी मिलते ही फायर ब्रिगेड के कर्मचारी और पुलिस टीम मौके पर पहुंची. दरअसल मुंबई और आस-पास के इलाकों में बारिश होने से ये दीवार भी बारिश की वजह से ही गिरी है. यह दीवार छह महीने पहले ही बनाई गई थी.

अंबरनाथ नगर परिषद प्रशासन की ओर से यह दीवार बनवाई गई थी. घटिया दर्जे के काम की वजह से दो निर्दोष लोगों की मौत हो गई. दीवार से लगे हुए घर बने हैं. मुंबई में इस तरह के सावर्जनिक दीवारों से सट कर बने हुए घरों को चॉल कहा जाता है. इन चॉलों के बीच एक छोटी सी गली है. यहां लोगों का आना जाना शुरू रहता है. मूसलाधार बारिश की वजह से अचानक दीवार इन घरों पर गिर गई. इस बीच इस गली से गुजर रहे दो लोग भी दीवार के नीचे आ गए और उनकी मौत हो गई.

Ads code goes here
Latest news
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
Related news

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें