Monday, June 5, 2023

बिना अनुमति नहीं निकलें धार्मिक जुलूस-योगी


लखनऊ । उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ईद के त्योहार और अक्षय तृतीया के एक ही दिन पड़ने और आने वाले दिनों में कई अन्य महत्वपूर्ण धार्मिक त्योहारों को देखते हुए निर्देश दिया है कि किसी भी प्रकार की शोभा यात्रा अथवा धार्मिक जुलूस बिना विधिवत अनुमति के न निकाला जाए। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि त्योहारों के दौरान लाउडस्पीकर का प्रयोग किया जा सकता है, लेकिन यह सुनिश्चित हो कि उसकी आवाज उस परिसर से बाहर न जाए। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि अन्य लोगों को कोई असुविधा नहीं होनी चाहिए और नये आयोजनों और नये स्थलों पर लाउडस्पीकर लगाने की अनुमति न दें।


मुख्यमंत्री ने अपने सरकारी आवास पर जोन एवं रेंज स्तर के पुलिस अधिकारियों एवं मण्डलायुक्तों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से कानून-व्यवस्था की समीक्षा के दौरान कहा कि अपनी धार्मिक विचारधारा के अनुसार सभी को अपनी उपासना पद्धति को मानने की स्वतंत्रता है। उन्होंने कहा कि लाउडस्पीकर का प्रयोग किया जा सकता है, लेकिन यह सुनिश्चित हो कि उसकी आवाज़ उस परिसर से बाहर न आए।

Ads code goes here

उन्होंने कहा कि अन्य लोगों को कोई असुविधा नहीं होनी चाहिए तथा नए स्थलों पर लाउडस्पीकर लगाने की अनुमति न दें। मुख्यमंत्री ने कहा कि शोभायात्रा तथा धार्मिक जुलूस बिना विधिवत अनुमति के न निकाला जाए। अनुमति देने से पूर्व आयोजक से शांति-सौहार्द कायम रखने के सम्बन्ध में शपथ पत्र लिया जाए। उन्होंने कहा कि अनुमति केवल उन्हीं धार्मिक जुलूसों को दी जाए, जो पारम्परिक हों, नए आयोजनों को अनावश्यक अनुमति न दी जाए।
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को यह भी निर्देश दिया कि धार्मिक कार्यक्रम और पूजा केवल निर्धारित स्थानों पर ही आयोजित की जानी चाहिए और यह सुनिश्चित किया जाना चाहिए कि कोई भी धार्मिक कार्यक्रम सड़कों या यातायात को बाधित करके न हो। मुख्यमंत्री ने कहा कि आने वाले दिनों में कई महत्वपूर्ण धार्मिक पर्व-त्योहार हैं, रमजान का महीना चल रहा है और ईद का त्योहार और अक्षय तृतीया एक ही दिन होना संभावित है।

ऐसे में वर्तमान परिवेश को देखते हुए पुलिस को अतिरिक्त संवेदनशील रहना होगा। उन्होंने कहा कि थानाध्यक्ष से लेकर एडीजी तक अगले 24 घंटे के भीतर अपने-अपने क्षेत्र के धर्मगुरुओं, समाज के अन्य प्रतिष्ठित जनों के साथ सतत संवाद बनाएं।


वहीं मुख्यमंत्री योगी ने बड़ा कदम उठाते हुए सभी पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों की चार मई तक की छुट्टी रद्द कर दी है। उन्होंने कहा कि थानाध्यक्ष, सीओ और पुलिस कप्तान से लेकर जिलाधिकारी, मण्डलायुक्त तक सभी प्रशासनिक, पुलिस अधिकारियों का आगामी चार मई तक का अवकाश तत्काल प्रभाव से निरस्त होगा और जो वर्तमान में अवकाश पर हैं, अगले 24 घंटे के भीतर तैनाती स्थल पर वापस लौटें।

मुख्यमंत्री ने कहा कि कहा कि हालिया दिनों में विभिन्न धर्मों के कई पवित्र पर्वों का आयोजन हुआ। यह सुखद है कि पूरे प्रदेश में शांति और सौहार्द का माहौल बना रहा। उन्होंने कहा कि प्रदेश में हर एक नागरिक की सुरक्षा हम सभी का प्राथमिक दायित्व है और हमें अपने इस दायित्व के प्रति सदैव सतर्क-सावधान रहना होगा।

spot_img
khariduniyahttp://khariduniya.com
"डंके की चोट " पर मै खरी दुनिया हू मै खरी दुनिया हू.... मै भ्रष्टाचारियों के बीच अकेला, लेकिन खरी दुनिया हू, मै हर हाल मे उन खबरो को, लोगो तक पहुचाने की कोशिश करता हू, जो अधिकांश बिकाऊ और बिकी मीडिया से, अपने "आका" के इशारे पर छुपा दी जाती हैं। मै इस लिए खरी दुनिया हू, क्योकि हमारी सरकार यानि "भारतीय जनता पार्टी " भ्रष्टाचार और अपराध को लेकर "जीरो टालरेंस " क़ी हिमायती हैं। मै भाजपा की इस नीति का पालन करने और कराने के लिए "डंके की चोट" पर कफ़न "सर" पर लिए खुद को नियमबद्ध रखते हुए हाजिर हू....मै खरी दुनिया हू.... भ्रष्टाचारीयो मे अफसर हो, या गाव का प्रधान, मै पदीय अधिकारों क़ी आड़ मे क़ी गई उनकी अनियमित्ता के साक्ष्य को खोजने का काम करता हू , .....क्योकि मै खरी दुनिया हू।
Latest news
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
Related news

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें