Sunday, March 26, 2023

बेटी को मारने की धमकी देकर विवाहिता को बंधक बना ऑटो चालक पांच महीने से कर रहा था दुष्कर्म

  • आरोपी ने पीडीता के पति की मौत पर भी नहीं जाने दिया
    भोपाल। राजधानी की कोहेफिजा पुलिस ने महिला की शिकायत पर उसकी बेटी को मारने की धमकी देकर उसे बंधक बनाते हुए आरोपी ऑटो चालक द्वारा पांच महीने से ज्यादती किये जाने का मामला दर्ज किया है। आरोप है कि इस बीच पीडीता के पति की मौत हो जाने पर भी आरोपी ने उसे पति के आखिरी सफर मे भी शामिल नही होने दिया। बताया गया है कि इलाके मे रहने वाली महिला के पति को इसी साल मार्च महीने में गंभीर बीमारी ने अपनी चपेट मे ले लिया था। इस दौरान बीमार कि पत्नि एक ऑटो चालक की मदद से पति को अकसर इलाज के लिए लेकर जाती थी। इस दोरान ऑटो चालक महिला के पति को घर से अस्पताल ले जाने वहॉ इलाज कराने ओर वापस घर लेकर आने ऑटो में महिला की मदद करता था। साथ ही इलाज के दौरान वो अस्पताल में मौजूद रहता था।
  • ऑटो चालक की मदद को देख महिला और उसके बीच नजदीकी बढ़ गई। आरोप है कि इसी साल मई महीने में आरोपी ने पीडि़ता को मिलने के लिए खानूगांव स्थित एक मकान में बुलाया। महिला के वहॉ आने पर आरोपी ने उसकी बच्ची को जान से मारने की धमकी देकर उसके साथ दुष्कर्म किया ओर फिर उसे वहीं बंधक बना लिया। पीडीता का आरोप है कि इसके बाद आरोपी महिला के साथ आए दिन शारिरीक संबध बनाने लगा। ओर महिला उसके चुंगल से निकल न सके इसके लिये वो उसे घर में बंद कर जाता था। बीते दिनों किसी तरह से महिला आरोपी के चुंगल से छूटकर अपने ससुराल पहुंची, ओर वहां ससूराल वालो को सारी बात बताई, इसके बाद उसने थाने पहुंचकर प्रकरण दर्ज करा दिया। मामला दर्जकर पुलिस आरोपी की धरपकड के प्रयास कर रही है।
  • कोहेफिजा पुलिस के अनुसार गौतम नगर की रहने वाली 30 वर्षीय महिला ने अपनी शिकायत मे बताया कि उसके पति को इसी साल मार्च माह से गंभीर बीमारी की चपेट मे आ गये थे। वहीं आरोपी अंसार ऑटो चालक है। महिला पति को इलाज के लिये अधिकतर अंसार के ऑटो से अस्पताल ले जाती थी। जहां अंसार महिला की काफी मदद किया करता था। इसी दौरान दोनों के बीच नजदीकी बड़ी और आरोपी ने अपनी बातों में फांसकर महिला को मिलने खानूगांव स्थित एक मकान बुला लिया। महिला अपनी बच्ची के साथ उसके बुलाने पर चली गई, आरोप है कि यहां 15 मई को आरोपी ने पीडि़ता की बेटी को जान से मारने की धमकी देकर पहली बार मिलने पर उसके साथ ज्यादती की और फिर उसे घर में बंधक बना दिया।
  • बाद में आरोपी आए दिन इसी मकान में महिला के साथ बच्ची की हत्या की धमकी देकर दुष्कर्म करता रहा। इसी दौरान महिला के पति की मौत हो गई, लेकिन आरोपी ने उसे पति के जनाजे में भी शामिल नहीं होने दिया। जब पीडीता ने जाने लिये दबाव बनाया तो आरोपी ने उसके साथ मारपीट कर दी। किसी तरह महिला दो दिन पहले उसके चुंगल से बचकर निकली ओर ससूराल वालो के पास पहुंचकर घटना की जानकारी दी ओर उनके साथ कोहेफिजा थाने पहुंचकर प्रकरण दर्ज करा दिया।

Ads code goes here
spot_img
khariduniyahttp://khariduniya.com
"डंके की चोट " पर मै खरी दुनिया हू मै खरी दुनिया हू.... मै भ्रष्टाचारियों के बीच अकेला, लेकिन खरी दुनिया हू, मै हर हाल मे उन खबरो को, लोगो तक पहुचाने की कोशिश करता हू, जो अधिकांश बिकाऊ और बिकी मीडिया से, अपने "आका" के इशारे पर छुपा दी जाती हैं। मै इस लिए खरी दुनिया हू, क्योकि हमारी सरकार यानि "भारतीय जनता पार्टी " भ्रष्टाचार और अपराध को लेकर "जीरो टालरेंस " क़ी हिमायती हैं। मै भाजपा की इस नीति का पालन करने और कराने के लिए "डंके की चोट" पर कफ़न "सर" पर लिए खुद को नियमबद्ध रखते हुए हाजिर हू....मै खरी दुनिया हू.... भ्रष्टाचारीयो मे अफसर हो, या गाव का प्रधान, मै पदीय अधिकारों क़ी आड़ मे क़ी गई उनकी अनियमित्ता के साक्ष्य को खोजने का काम करता हू , .....क्योकि मै खरी दुनिया हू।
Latest news
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
Related news

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें