Monday, June 5, 2023

बॉर्डर पर चीन की नई चाल एलएसी के नजदीक लगाए तीन मोबाइल टावर


नई दिल्ली । भारत के खिलाफ चीन अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा है। लद्दाख में पैंगोंग लेक पर पुल बनाने के बाद अब चीन ने भारतीय सीमा के करीब अपने क्षेत्र में मोबाइल टावर स्थापित कर दिया है। चुशुल क्षेत्र के एक पार्षद ने यह दावा किया है। उन्होंने इलाके में मोबाइल टावर की तस्वीर भी शेयर की है।

चुशूल पार्षद कोंचोक स्टैंजिन ने एक ट्वीट में कहा ‘पैंगोंग लेक पर पुल का काम पूरा करने के बाद चीन ने भारतीय क्षेत्र के बेहद करीब चीन के हॉट स्प्रिंग के पास 3 मोबाइल टावर लगाए हैं। क्या यह चिंता का विषय नहीं है? बस्ती वाले गांवों में 4जी की सुविधा भी नहीं है। मेरे निर्वाचन क्षेत्र के 11 गांवों में 4जी सुविधा नहीं है। चुशूल पार्षद कोंचोक स्टैंजिन ने एक ट्वीट में कहा ‘पैंगोंग लेक पर पुल का काम पूरा करने के बाद चीन ने भारतीय क्षेत्र के बेहद करीब चीन के हॉट स्प्रिंग के पास 3 मोबाइल टावर लगाए हैं।

Ads code goes here

क्या यह चिंता का विषय नहीं है? बस्ती वाले गांवों में 4जी की सुविधा भी नहीं है। मेरे निर्वाचन क्षेत्र के 11 गांवों में 4जी सुविधा नहीं है। पार्षद ने कहा कि टावरों का इस्तेमाल हमारे क्षेत्र का निरीक्षण करने के लिए किया जा सकता है। उन्होंने यह भी दावा किया कि चीन अपने हिस्से में तेजी से बुनियादी ढांचे का विकास कर रहा है। विकास के मामले में सरकार से चीन के कदम का उसी तरह से पलटवार करने का आग्रह करते हुए स्टैंजिन ने आरोप लगाया कि अधिकतर सीमावर्ती गांवों में भारत 4जी सेवा नहीं देता है।

उन्होंने कहा कि मेरे निर्वाचन क्षेत्र के 12 में से 11 गांवों में 4जी इंटरनेट की सुविधा नहीं है। हमें इसे गंभीरता से लेना चाहिए। हम कम्यूनिकेशन की सुविधा में पिछड़ रहे हैं। हमारे पास केवल एक मोबाइल टावर है जबकि उनकी तरफ नौ टावर हैं। इस साल फरवरी में विदेश राज्य मंत्री वी मुरलीधरन ने लोकसभा को सूचित किया था कि चीन की ओर से 1962 से चीन के अवैध कब्जे वाले क्षेत्रों में पैंगोंग झील पर एक पुल का निर्माण किया जा रहा है। लोकसभा को बताया गया कि भारत सरकार इस चीन के इस अवैध व्यवसाय को कभी स्वीकार नहीं किया है।

spot_img
khariduniyahttp://khariduniya.com
"डंके की चोट " पर मै खरी दुनिया हू मै खरी दुनिया हू.... मै भ्रष्टाचारियों के बीच अकेला, लेकिन खरी दुनिया हू, मै हर हाल मे उन खबरो को, लोगो तक पहुचाने की कोशिश करता हू, जो अधिकांश बिकाऊ और बिकी मीडिया से, अपने "आका" के इशारे पर छुपा दी जाती हैं। मै इस लिए खरी दुनिया हू, क्योकि हमारी सरकार यानि "भारतीय जनता पार्टी " भ्रष्टाचार और अपराध को लेकर "जीरो टालरेंस " क़ी हिमायती हैं। मै भाजपा की इस नीति का पालन करने और कराने के लिए "डंके की चोट" पर कफ़न "सर" पर लिए खुद को नियमबद्ध रखते हुए हाजिर हू....मै खरी दुनिया हू.... भ्रष्टाचारीयो मे अफसर हो, या गाव का प्रधान, मै पदीय अधिकारों क़ी आड़ मे क़ी गई उनकी अनियमित्ता के साक्ष्य को खोजने का काम करता हू , .....क्योकि मै खरी दुनिया हू।
Latest news
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
Related news

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें