Monday, June 5, 2023

भदोही में बीजेपी नेता के भतीजे की हत्या, कई लोगों को हिरासत में लिया


-कुछ रिश्तेदारों ने साथियों के साथ मिलकर मारा-पीटा और गड़ासे से हमला किया

भदोही। उत्तर प्रदेश के भदोही जिले में मंगलवार देर रात उस समय सनसनी मच गई, जब कुछ लोगों ने भाजपा नेता के भतीजे की धारदार हथियार से हमला कर हत्या कर दी। आरोप है कि जमीनी विवाद व पुरानी रंजिश में 6 लोगों ने मिलकर हत्या की है। मामले में पुलिस ने कुछ लोगों को हिरासत में लिया है। घटना भदोही के सुरियावा थाना क्षेत्र के गल्हैया गांव की है। यहां भाजपा के मंडल महामंत्री मुकेश सिंह के भतीजे विशाल सिंह की हत्या की गई है।


बताया जाता है कि विशाल देर रात शौच करने घर के पास गया था, तभी उसको पकड़ कर उन्हीं के कुछ रिश्तेदारों ने कुछ साथियों के साथ मिलकर जमकर मारा-पीटा और गड़ासे से हमले में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना होने पर परिजन घायल विशाल सिंह को जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन डाक्टरों ने विशाल को मृत घोषित कर दिया।

Ads code goes here

मृतक के चाचा व भाजपा के मंडल महामंत्री मुकेश ने बताया कि 2013 में भी मृतक के पिता पर गोली चलाई गई थी, जिसमें वह बच गए थे। गोली दीवार पर जाकर लगी थी। उन्होंने आरोप लगाया है कि उन्हीं के रिश्तेदारों ने अपने कुछ साथियों के साथ मिलकर यह हत्या की है। वहीं पूरे मामले में पुलिस अधीक्षक डॉ अनिल कुमार का कहना है कि मामले में मुकदमा दर्ज कर कई लोगों को हिरासत में लिया गया है और पूछताछ की जा रही है।

spot_img
khariduniyahttp://khariduniya.com
"डंके की चोट " पर मै खरी दुनिया हू मै खरी दुनिया हू.... मै भ्रष्टाचारियों के बीच अकेला, लेकिन खरी दुनिया हू, मै हर हाल मे उन खबरो को, लोगो तक पहुचाने की कोशिश करता हू, जो अधिकांश बिकाऊ और बिकी मीडिया से, अपने "आका" के इशारे पर छुपा दी जाती हैं। मै इस लिए खरी दुनिया हू, क्योकि हमारी सरकार यानि "भारतीय जनता पार्टी " भ्रष्टाचार और अपराध को लेकर "जीरो टालरेंस " क़ी हिमायती हैं। मै भाजपा की इस नीति का पालन करने और कराने के लिए "डंके की चोट" पर कफ़न "सर" पर लिए खुद को नियमबद्ध रखते हुए हाजिर हू....मै खरी दुनिया हू.... भ्रष्टाचारीयो मे अफसर हो, या गाव का प्रधान, मै पदीय अधिकारों क़ी आड़ मे क़ी गई उनकी अनियमित्ता के साक्ष्य को खोजने का काम करता हू , .....क्योकि मै खरी दुनिया हू।
Latest news
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
Related news

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें