Breaking News

भाजपा ईडी और आईटी को टूल के रूप में इस्तेमाल कर रही : पूर्व विधायक

रायपुर। छत्तीसगढ़ में आयकर विभाग की छापेमार कार्रवाई पर पूर्व विधायक विकास उपाध्याय ने बुधवार को बयान देते हुए कहा कि भाजपा ईडी और आईटी को टूल के रूप में उपयोग कर रही है। नेताओं के साथ उनके व्यापारी दोस्तों को भी परेशान किया जा रहा है। चुनाव से पहले भाजपा विपक्षियों काे उलझा रही है।

पूर्व विधायक विकास उपाध्याय ने धान खरीद की तारीख बढ़ाए जाने पर कहा कि भाजपा ने सभी को धोखा दिया है। भाजपा ने लुभाने वादे किए और धरातल पर उन्हें साबित कर नहीं दिखा पाई। पीसीसी चीफ दीपक बैज ने धान खरीद की तारीख बढ़ाने की मांग की थी। किसानों की डिमांड थी कि एक महीने धान खरीद की तारीख बढ़ाई जाए। समर्थन मूल्य आज कहां है जिसकी बात भाजपा ने की थी। किसान आज परेशान है और खुद को छला महसूस कर रहे हैं।

आईटी की रेड पर पूर्व विधायक विकास उपाध्याय ने कहा कि भाजपा टूल के रूप में ईडी, आईटी और सीबीआई का इस्तेमाल कर रही है। उन्होंने कहा कि केंद्रीय एजेंसियां उनके संगठन में अनाधिकृत तरीके से शामिल हो गई हैं। क्योंकि जिस प्रकार से दिल्ली, झारखंड, बिहार और छत्तीसगढ़ जिन प्रदेशों में भाजपा की विचारधारा की सरकार नहीं है, वहां इस प्रकार की कार्रवाई किया जा रहा है। जिस प्रकार से अब नेताओं के साथ उनके व्यापारी दोस्तों को परेशान किया जा रहा है, वो इसलिए क्योंकि लोकसभा का चुनाव नजदीक है। देश की जनता जानती है और समय आने पर इसका जवाब देगी।

Share and Enjoy !

Shares

Trending News

Copyright © 2024 खरी दुनिया | All Right Reserved.