Monday, March 27, 2023

भाजपा के कारण लोकतंत्र हुआ कमजोर-अखिलेश


लखनऊ । समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उप्र के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा है कि भाजपा के कारण लोकतंत्र कमजोर हुआ है। संवैधानिक संस्थाओं पर हमला हो रहा है। भाजपा लोकतांत्रिक प्रणाली के विरुद्ध साजिश रच रही है। भाजपा का हमला 2022 के चुनाव में बूथ पर होगा, इससे सतर्क रहना होगा।


पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने बुधवार को जारी एक बयान में कहा कि भाजपा को इस पर भी कोई लाज नहीं आती कि उनकी सरकार ने वर्ष 2017 का अपना संकल्प पत्र का एक भी पन्ना नहीं पढ़ा। भाजपा की वादाखिलाफी करने की प्रवृत्ति भी भ्रष्टाचार ही है। भाजपा द्वारा बिना कोई जनहित काम किए सरकारी संसाधनों का दुरुपयोग करना जनता के साथ धोखा है।

Ads code goes here

उन्होंने कहा कि गन्ने का बकाया, बिजली बिल बढ़ोत्तरी, बुनकरों की समस्या, बेरोजगारी की समस्या, महिला उत्पीड़न, अपराध के आंकड़ों में आज यूपी अन्य राज्यों से आगे है। समाज का प्रत्येक वर्ग परेशान और दुखी है। सरकारी लूट से जनता त्राहि-त्राहि कर रही है। भाजपा सिर्फ झूठ फैलाकर दूसरे के कामों को अपना बताने में लगी है। नोटबंदी और जीएसटी ने अर्थव्यवस्था को कमजोर कर दिया है। पांच ट्रिलियन का सपना दिखाने वाली सरकार सिर्फ जनता को गुमराह करने का षड्यंत्र कर रही है।

spot_img
khariduniyahttp://khariduniya.com
"डंके की चोट " पर मै खरी दुनिया हू मै खरी दुनिया हू.... मै भ्रष्टाचारियों के बीच अकेला, लेकिन खरी दुनिया हू, मै हर हाल मे उन खबरो को, लोगो तक पहुचाने की कोशिश करता हू, जो अधिकांश बिकाऊ और बिकी मीडिया से, अपने "आका" के इशारे पर छुपा दी जाती हैं। मै इस लिए खरी दुनिया हू, क्योकि हमारी सरकार यानि "भारतीय जनता पार्टी " भ्रष्टाचार और अपराध को लेकर "जीरो टालरेंस " क़ी हिमायती हैं। मै भाजपा की इस नीति का पालन करने और कराने के लिए "डंके की चोट" पर कफ़न "सर" पर लिए खुद को नियमबद्ध रखते हुए हाजिर हू....मै खरी दुनिया हू.... भ्रष्टाचारीयो मे अफसर हो, या गाव का प्रधान, मै पदीय अधिकारों क़ी आड़ मे क़ी गई उनकी अनियमित्ता के साक्ष्य को खोजने का काम करता हू , .....क्योकि मै खरी दुनिया हू।
Latest news
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
Related news

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें