- एक साल पहले की थी लव मैरिज, धार्मिक स्थल के दर्शन कराने के बहाने ले गया था बुदनी के जंगल मे
- फिर शरीर पर चाकू से किये वार, पत्थर मारे ओर गला घोंट दिया
भोपाल। राजधानी के कोलार थाना इलाके से बीती 15 अक्टूबर को लापता हुई ब्यूटीशियन नैना उर्फ शिखा पासवान (24) की हत्या में पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा करते हुए उसके पति को हिरासत मे ले लिया है। पुलिस जॉच मे सामने आया कि एक साल पहले जिस भाजपा नेता से नैना ने शादी की थी, उसी पति ने बडी बेरहमी से उसे मौत के घाट उतार दिया। - मामले मे पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 16 अक्टूबर को नैना के परिवार वालो ने पुलिस को सूचना देते हुए बताया कि उनकी 24 वर्षीय बेटी नैना उर्फ शिखा पासवान 15 अक्टूबर को अपनी मां माया पासवान से दुर्गा झांकी देखने का कहकर घर से बाहर गई थी। उस समय परिवार वालो ने उससे बोला था कि देर हो जाए तो वो अपनी दादी रामकली बाई के गौतम नगर स्थित मकान में ही रुक जाए। उस दिन रात तक जब नैना घर नहीं पहुंचने पर जब परिवार वालो ने उसकी जानकारी ली तो उन्हे पता चला कि नैना अपनी दादी के घर भी नहीं पहुंची, वही उसका फोन बंद आ रहा था।
- परेशान परिवार वालो ने कोलार थाने मे जाकर रिपोर्ट दर्ज करा दी। पुलिस ने आगे बताया कि लापता नैना उर्फ शिखा पासवान ब्यूटी पार्लर में नौकरी करती थी। वहीं उसके लापता होने के बाद नैना का दो पहिया मोपेड वाहन दो दिन बाद निशातपुरा थाना इलाके के करोद इलाके में पुलिस को रात के समय जली हुई हालत मे बरामद हुआ था। पुलिस ने जॉच की तो पचा चला कि जला हुआ वाहन बी-सेक्टर शाहपुरा मे रहने वाले नितेश कनाडे के नाम पर रजिस्टर्ड है। पुलिस को आगे की जांच में पता चला है, कि निशातपुरा इलाके मे ही रहने वाले रजत कैतवार नाम के एक व्यक्ति से नैना ने करीब एक साल पहले प्रेम विवाह किया था। उधर बुदनी थाना पुलिस को लापता नैना उर्फ शिखा पासवान की लाश बुधनी मिडघाट के नजदीक झरने के पास बरामद हुई थी। पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पीएम के लिए भेजा। अधिकारियो ने बताया कि मृतका नैना के शरीर पर चोट के निशान मिले जिससे साफ पता चल रहा था कि उसकी हत्या की गई है।
- वहीं उसके दाहिने हाथ की कलाई में रजत नाम का टैटू बना हुआ था। पुलिस जांच में सामने आया कि रजत के पिता रविशंकर कैथवास मध्य प्रदेश सरकार के स्टेट गैरेज में नौकरी करते हैं, जबकि मां रेखा गृहणी है। वहीं नैना की दादी का घर नारियलखेड़ा निशातपुरा में रजत के मकान के पास ही है। नैना भी दादी के घर पर रहती थी। रजत कैथवास खुद को भारतीय जनता पार्टी (युवा मोर्चा) शाहजहांनाबाद मंडल का उपाध्यक्ष बताता है। उसने फेसबुक वाल पर भी शाहजहांनाबाद मंडल का उपाध्यक्ष लिखा है। नैना के वहॉ आने जाने के दौरान रजत ने उसे अपने प्रेम जाल में फांस लिया। मृतका के पिता ने पुलिस को बताया कि एक साल पहले नैना ने रजत से शादी कर ली थी, लेकिन एक महीने बाद ही रजत ने नैना के साथ मारपीट करते हुए यह कहकर घर से निकाल दिया कि उसके माता-पिता शादी से खुश नहीं हैं। इसके बाद नैना परिजनो के पास आकर रहने लगी ओर पति रजत के खिलाफ कोर्ट में भरण-पोषण का मामला दर्ज कराने के साथ ही रजत के खिलाफ पुलिस में मारपीट करने की शिकायत भी दर्ज कराई थी।
- उसका भरण पोषण का भी एक विवाद न्यायालय में विचाराधीन है। मृतका नैना के परिजनो ने पुलिस को बताया कि रजत उनकी बेटी पर केस वापस लेने के लिए दबाव बना रहा था। ओर केस वापस नहीं लेने पर उसकी हत्या की धमकी देता था। पुलिस जांच में यह भी सामने आया कि रजत पत्नी के चरित्र पर संदेह करता था। इसके साथ ही वह कोर्ट में केस चलने से भी परेशान था, ओर वो भरण-पोषण नहीं देना चाहता था, इसी वजह से उसने हत्या की साजिश रची। पुलिस सुत्रो के अनुसार आरोपी ने खुलासा किया है कि अपनी योजना के अनुसार वो नैना को धार्मिक स्थल का दर्शन करने के बहाने दो पहिया वाहन से नैना को बुदनी, सीहोर के जंगल लेकर पहुंचा। ओर जंगल में ले जाकर सुनियोजित तरीके से नैना के शरीर पर चाकू से हमला किया उसके अधमरा होने पर रजत ने उसके शरीर पर पत्थरो से घातक वार किये ओर फिर उसका गला घोंटा। सुनियोजित तरीके से उसकी हत्या की गई है।
- आरोपी रजत पत्नि नैना की हत्या कर उसकी लाश को जंगल मे ही पटककर वापस भोपाल आ गया, ओर भोपाल पहुंचते ही वो दो पहिया वाहन को आग से जलाकर घर चला गया। आरोपी से पुछताछ के आधार पर पुलिस जघन्य हत्याकांड के सुराग जुटाने के साथ ही अन्य बिदुंओ की पडताल कर रही है।