Friday, March 24, 2023

भारतीय महिला और पुरुष हॉकी टीमें राष्ट्रमण्डल खेलों में भाग नहीं लेंगी : बत्रा


एशियाई खेलों की तैयारियों में रहेंगी व्यस्त
नई दिल्ली । भारतीय ओलंपिक संघ (आईओए) अध्यक्ष नरिंदर बत्रा ने कहा है कि एशियाई खेलों की तैयारियों को देखते हुए भारतीय पुरुष और महिला हॉकी टीमें बर्मिंघम में अगले साल होने वाले राष्ट्रमण्डल खेलों में भाग नहीं लेंगी। बत्रा के अनुसार इस दौरान भारतीय टीम एशियाई खेलों की तैयारी में व्यस्त रहेगी। एशियाई खेल 2024 पेरिस ओलंपिक के क्वालिफायर टूर्नामेंट भी हैं। बत्रा ने कहा कि उन्होंने एक औपचारिक बैठक के दौरान भारतीय खेल प्राधिकरण (साइ) के महानिदेशक संदीप प्रधान को भी यह जानकारी दे दी है। अंतरराष्ट्रीय हॉकी महासंघ (एफआईएच) के प्रमुख और हॉकी इंडिया के पूर्व अध्यक्ष बत्रा ने कहा कि भारतीय हॉकी टीम की प्राथमिकता एशियाई खेलों से पहले शीर्ष फॉर्म शामिल करना है।
बर्मिंघम कॉमनवेल्थ गेम्स का आयोजन 28 जुलाई से 8 अगस्त तक होगा जबकि एशियाई खेल चीन के हांग्जो में 10 से 15 सितंबर तक होंगे। बत्रा ने कहा, ‘हॉकी इंडिया के साथ बातचीत के आधार पर अब इस बात की संभावना कम है कि भारतीय पुरुष और महिला हॉकी टीम राष्ट्रमण्डल खेल 2022 में भाग लेगी।’ उन्होंने कहा, ‘हॉकी इंडिया यह नहीं चाहेगा कि उसके खिलाड़ी एशियाई खेलों से 35 दिन पहले अपने खेल के शीर्ष पर पहुंचे। उसकी कोशिश होगी की खिलाड़ियों की लय और फिटनेस एशियाई खेलों के समय शीर्ष पर रहे।’ उन्होंने कहा, ‘2022 में राष्ट्रमण्डल खेल चीन में एशियाई खेलों से ठीक 35 दिन पहले हैं और हॉकी में एशियाई खेलों की विजेता सीधे 2024 पेरिस ओलंपिक के लिए क्वालिफाई कर लेगी। इसलिए एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक जीतना पुरुष और महिला हॉकी टीम दोनों के लिए जरूरी है।’

Ads code goes here
spot_img
khariduniyahttp://khariduniya.com
"डंके की चोट " पर मै खरी दुनिया हू मै खरी दुनिया हू.... मै भ्रष्टाचारियों के बीच अकेला, लेकिन खरी दुनिया हू, मै हर हाल मे उन खबरो को, लोगो तक पहुचाने की कोशिश करता हू, जो अधिकांश बिकाऊ और बिकी मीडिया से, अपने "आका" के इशारे पर छुपा दी जाती हैं। मै इस लिए खरी दुनिया हू, क्योकि हमारी सरकार यानि "भारतीय जनता पार्टी " भ्रष्टाचार और अपराध को लेकर "जीरो टालरेंस " क़ी हिमायती हैं। मै भाजपा की इस नीति का पालन करने और कराने के लिए "डंके की चोट" पर कफ़न "सर" पर लिए खुद को नियमबद्ध रखते हुए हाजिर हू....मै खरी दुनिया हू.... भ्रष्टाचारीयो मे अफसर हो, या गाव का प्रधान, मै पदीय अधिकारों क़ी आड़ मे क़ी गई उनकी अनियमित्ता के साक्ष्य को खोजने का काम करता हू , .....क्योकि मै खरी दुनिया हू।
Latest news
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
Related news

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें