Sunday, April 2, 2023

भारतीय रेल की 261 गणपति स्पेशल ट्रेन चलाने की योजना


नई दिल्ली । गणपति उत्सव के दौरान यात्रियों की सुविधा के लिए और त्योहार के मौसम में अतिरिक्त भीड़ को कम करने के लिए, भारतीय रेल विभिन्न गंतव्यों के लिए विशेष किराये वाली 261 गणपति स्पेशल ट्रेनें चलाएगा।
मध्य रेलवे 201 गणपति स्पेशल ट्रेन, पश्चिम रेलवे 42 गणपति स्पेशल ट्रेन और केआरसीएल 18 गणपति स्पेशल ट्रेनें चलाएगा। इन ट्रेनों ने पहले ही अगस्त के अंतिम सप्ताह से सेवाएं शुरू कर दी हैं और ये 20 सितंबर, 2021तक चलेंगी। इसके अलावा, भीड़ को कम करने के लिए मुंबई से चलने वाली विभिन्न ट्रेनों में स्लीपर श्रेणी के अतिरिक्त कोच लगाए गए हैं।

समय और ठहराव के बारे में विस्तृत जानकारी के लिए यात्री www.enquiry.indianrail.gov.in को देख सकते हैं। इन स्पेशल ट्रेनों में केवल पहले से आरक्षित टिकट वाले यात्रियों को ही प्रवेश की अनुमति होगी। यात्रियों से अनुरोध है कि वे ट्रेन पर प्रवेश करते समय, यात्राके दौरान और गंतव्य स्टेशन पर कोविड -19 से संबंधित सभी नियमों तथा एसओपी का पालन करें।

Ads code goes here

spot_img
khariduniyahttp://khariduniya.com
"डंके की चोट " पर मै खरी दुनिया हू मै खरी दुनिया हू.... मै भ्रष्टाचारियों के बीच अकेला, लेकिन खरी दुनिया हू, मै हर हाल मे उन खबरो को, लोगो तक पहुचाने की कोशिश करता हू, जो अधिकांश बिकाऊ और बिकी मीडिया से, अपने "आका" के इशारे पर छुपा दी जाती हैं। मै इस लिए खरी दुनिया हू, क्योकि हमारी सरकार यानि "भारतीय जनता पार्टी " भ्रष्टाचार और अपराध को लेकर "जीरो टालरेंस " क़ी हिमायती हैं। मै भाजपा की इस नीति का पालन करने और कराने के लिए "डंके की चोट" पर कफ़न "सर" पर लिए खुद को नियमबद्ध रखते हुए हाजिर हू....मै खरी दुनिया हू.... भ्रष्टाचारीयो मे अफसर हो, या गाव का प्रधान, मै पदीय अधिकारों क़ी आड़ मे क़ी गई उनकी अनियमित्ता के साक्ष्य को खोजने का काम करता हू , .....क्योकि मै खरी दुनिया हू।
Latest news
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
Related news

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें