Monday, March 27, 2023

भारत आज दुनिया की फार्मेसी बन गया – बोरिस जानसन


मेरी बांह में लगा टीका भी भारत में तैयार हुआ
नई दिल्ली । पीएम नरेंद्र मोदी और ब्रिटिश प्रधानमंत्री के बीच हैदराबाद हाउस में शुक्रवार को द्विपक्षीय वार्ता हुई। इस मीटिंग के बाद दोनों देशों के नेताओं ने मीडिया से बात की। इस दौरान पीएम जॉनसन ने भारत की प्रगति की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि भारत आज दुनिया की फार्मेसी बन गया है और यहां तक कि मेरी बांह पर लगा कोरोना का टीका भी यहीं का है। इसने मुझे बेहतर कर दिया है, मैं भारत को बहुत धन्यवाद देता हूं। दरअसल भारत में बन रही कोविशील्ड वैक्सीन ही ब्रिटेन में एस्ट्रेजेनेका के नाम से लगती है। जिसे भारत के सीरम इंस्टिट्यूट ऑफ इंडिया द्वारा तैयार किया गया है, जबकि इसके लिए शोध का काम एस्ट्रेजेनेका और ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी ने किया था।


जॉनसन ने इस दौरान पीएम नरेंद्र मोदी को अपना खास दोस्त बताकर कहा कि उन्होंने रिश्तों को मजबूत करने में योगदान दिया है। जॉनसन ने कहा कि हमारे बीच अद्भुत बातचीत हुई है और हम हर तरह से रिश्तों को मजबूत करने के लिए तत्पर हैं। उन्होंने कहा कि आज के दौर में ब्रिटेन और भारत की दोस्ती निर्णायक है। सूत्रों का कहना है कि इस मीटिंग में ब्रिटेन की ओर से भारत को एयरक्राफ्ट्स के निर्माण में मदद करने का प्रस्ताव दिया गया। ब्रिटेन ने कहा कि उसकी ओर से तकनीक भी शेयर की जाएगी।

Ads code goes here


भारत आने पर अपने जोरदार स्वागत पर जॉनसन ने टिप्पणी की। उन्होंने कहा कि यहां आकर मुझे ऐसा लगा कि जैसे मैं सचिन तेंडुलकर या फिर अमिताभ बच्चन हूं। दोनों नेताओं के बीच बैठक में यूक्रेन के मुद्दे पर भी बात हुई। खुद पीएम नरेंद्र मोदी ने इसकी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि हमने यूक्रेन में युद्ध के तत्काल समाधान के लिए डायलॉग स्टेबिलिटी पर बल दिया है। यह जरूरी है कि अफगानिस्तान की धरती का इस्तेमाल दूसरे देशों में आतंकवाद फैलाने के लिए नहीं होना चाहिए। गौरतलब है कि गुरुवार को बोरिस जॉनसन ने गुजरात से अपने दौरे की शुरुआत थी और वह बुलडोजर के एक कारखाने की विजिट पर भी गए थे।

spot_img
khariduniyahttp://khariduniya.com
"डंके की चोट " पर मै खरी दुनिया हू मै खरी दुनिया हू.... मै भ्रष्टाचारियों के बीच अकेला, लेकिन खरी दुनिया हू, मै हर हाल मे उन खबरो को, लोगो तक पहुचाने की कोशिश करता हू, जो अधिकांश बिकाऊ और बिकी मीडिया से, अपने "आका" के इशारे पर छुपा दी जाती हैं। मै इस लिए खरी दुनिया हू, क्योकि हमारी सरकार यानि "भारतीय जनता पार्टी " भ्रष्टाचार और अपराध को लेकर "जीरो टालरेंस " क़ी हिमायती हैं। मै भाजपा की इस नीति का पालन करने और कराने के लिए "डंके की चोट" पर कफ़न "सर" पर लिए खुद को नियमबद्ध रखते हुए हाजिर हू....मै खरी दुनिया हू.... भ्रष्टाचारीयो मे अफसर हो, या गाव का प्रधान, मै पदीय अधिकारों क़ी आड़ मे क़ी गई उनकी अनियमित्ता के साक्ष्य को खोजने का काम करता हू , .....क्योकि मै खरी दुनिया हू।
Latest news
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
Related news

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें