Sunday, March 26, 2023

भ्रष्टाचार में लिप्त अधिशासी अभियंता बर्खास्त, गबन के 77 लाख रुपये वसूलने का आदेश


लखनऊ । मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वित्तीय अनियमितता के आरोप में निलंबित चल रहे अधिशासी अभियंता को सेवा से बर्खास्त कर दिया। साथ ही 77 लाख रुपये से अधिक की गबन की राशि उक्त अधिकारी से वसूलने के भी आदेश दिए हैं।

मुख्यमंत्री कार्यालय ने शनिवार को ट्वीट कर बताया कि झांसी स्थित बेतवा नहर परियोजना में तैनात अधिशासी अभियंता को गंभीर वित्तीय अनियमितता के आरोप जांच में सही पाए जाने पर बर्खास्त किया गया है। सरकार के एक अन्य वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि झांसी प्रखंड में तैनात अधिशासी अभियंता संजय कुमार को सेवा से हटाये जाने का आदेश पारित किया गया है।

Ads code goes here

बताया गया कि मुख्यमंत्री के आदेशानुसार वित्तीय अनियमितता से जुड़ी राशि 77 लाख 41 हजार 130 रुपये उक्त अधिकारी से वसूल भी की जाएगी। गौरतलब है कि झांसी प्रखंड में बेतवा नहर, झांसी में तैनात कुमार को पहले ही सस्पेंड किया जा चुका है। निलंबन के दौरान आरोपों की जांच किए जाने पर उन्हें उक्त राशि के व्यय में गंभीर अनियमितता बरते जाने का दोषी पाए जाने पर सेवा से हटाए जाने का आदेश जारी हुआ है।

spot_img
khariduniyahttp://khariduniya.com
"डंके की चोट " पर मै खरी दुनिया हू मै खरी दुनिया हू.... मै भ्रष्टाचारियों के बीच अकेला, लेकिन खरी दुनिया हू, मै हर हाल मे उन खबरो को, लोगो तक पहुचाने की कोशिश करता हू, जो अधिकांश बिकाऊ और बिकी मीडिया से, अपने "आका" के इशारे पर छुपा दी जाती हैं। मै इस लिए खरी दुनिया हू, क्योकि हमारी सरकार यानि "भारतीय जनता पार्टी " भ्रष्टाचार और अपराध को लेकर "जीरो टालरेंस " क़ी हिमायती हैं। मै भाजपा की इस नीति का पालन करने और कराने के लिए "डंके की चोट" पर कफ़न "सर" पर लिए खुद को नियमबद्ध रखते हुए हाजिर हू....मै खरी दुनिया हू.... भ्रष्टाचारीयो मे अफसर हो, या गाव का प्रधान, मै पदीय अधिकारों क़ी आड़ मे क़ी गई उनकी अनियमित्ता के साक्ष्य को खोजने का काम करता हू , .....क्योकि मै खरी दुनिया हू।
Latest news
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
Related news

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें