Monday, March 27, 2023

भड़काऊ बयान देने वाले सपा विधायक शहजिल इस्लाम की अग्रिम जमानत याचिका खारिज


लखनऊ। लखनऊ की एक अदालत ने ‘हमारी बंदूक से धुआं नहीं, गोली निकलेगी’ बयान देने वाले सपा विधायक शहजिल इस्लाम की अग्रिम जमानत याचिका शुक्रवार को खारिज कर दी। विधायक ने अपने ऊपर दर्ज प्राथमिकी को राजनीतिक साजिश बताते हुए जिला सत्र न्यायालय में याचिका दायर कर अग्रिम जमानत की गुहार लगाई थी। जिला न्यायाधीश ने यह मामला अतिरिक्त जिला न्यायाधीश-प्रथम को भेज दिया था और अदालत ने आज विधायक की अग्रिम जमानत याचिका खारिज कर दी।


ज्ञात रहे कि गत एक अप्रैल को भोजीपुरा से समाजवादी पार्टी से जीते हुए विधायकों के लिए आकाशपुरम में सपा जिला उपाध्यक्ष संजीव कुमार सक्सेना ने सम्मान समारोह का आयोजन किया था। इस दौरान सपा विधायक शहजिल इस्लाम ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा था कि पहले हमारे कम विधायक थे तो सदन में मुख्यमंत्री योगी ने बहुत उल्टा-सीधा कहा, बस मुंह से गाली नहीं दी- बाकी और अशोभनीय शब्द प्रयोग किए लेकिन अब विपक्ष में हम लोगों की अच्छी संख्या है। परेशान होने और निराश होने की जरूरत नहीं है, वो दिन चले गए जब उनकी (योगी) तानाशाही चलती थी, अब एक मजबूत विपक्ष सदन में मौजूद है। हमारी बंदूक से धुआं नहीं गोली निकलेगी।”

Ads code goes here


इस पर हिंदू युवा वाहिनी के कार्यकर्ताओं ने पुलिस अधीक्षक (नगर) रविंद्र कुमार को शिकायती पत्र देकर विधायक के खिलाफ मामला दर्ज कर सख्त कार्रवाई की मांग की थी। संगठन के जिला प्रभारी अनुज वर्मा की तहरीर पर चार अप्रैल को थाना बारादरी पुलिस ने विधायक शहजिल और सपा जिला उपाध्यक्ष संजीव कुमार सक्सेना तथा अन्य के खिलाफ संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की थी। विधायक द्वारा बयान दिए जाने के बाद बरेली विकास प्राधिकरण ने दिल्ली राजमार्ग पर स्थित स्वीकृत मानचित्र के बिना बने उनके पेट्रोल पंप को गिरा दिया था और प्रशासन ने पेट्रोल पंप का लाइसेंस भी रद्द कर दिया था।

spot_img
khariduniyahttp://khariduniya.com
"डंके की चोट " पर मै खरी दुनिया हू मै खरी दुनिया हू.... मै भ्रष्टाचारियों के बीच अकेला, लेकिन खरी दुनिया हू, मै हर हाल मे उन खबरो को, लोगो तक पहुचाने की कोशिश करता हू, जो अधिकांश बिकाऊ और बिकी मीडिया से, अपने "आका" के इशारे पर छुपा दी जाती हैं। मै इस लिए खरी दुनिया हू, क्योकि हमारी सरकार यानि "भारतीय जनता पार्टी " भ्रष्टाचार और अपराध को लेकर "जीरो टालरेंस " क़ी हिमायती हैं। मै भाजपा की इस नीति का पालन करने और कराने के लिए "डंके की चोट" पर कफ़न "सर" पर लिए खुद को नियमबद्ध रखते हुए हाजिर हू....मै खरी दुनिया हू.... भ्रष्टाचारीयो मे अफसर हो, या गाव का प्रधान, मै पदीय अधिकारों क़ी आड़ मे क़ी गई उनकी अनियमित्ता के साक्ष्य को खोजने का काम करता हू , .....क्योकि मै खरी दुनिया हू।
Latest news
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
Related news

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें