Thursday, June 8, 2023

मंदिरों पर सरकार का आधिपत्य ठीक नहीं, विरोध में जल्द अभियान


मंदिरों पर सरकार- नई दिल्ली । विश्व हिंदू परिषद जल्दी ही मंदिरों पर सरकार के आधिपत्य के विरोध में एक अभियान शुरू करने जा रहा है। विश्व हिंदू परिषद के कार्यवाहक अध्यक्ष आलोक कुमार ने कहा कि देश के मंदिरों पर सरकार का कोई आधिपत्य नहीं होना चाहिए। आलोक कुमार ने कहा कि सरकार का मंदिरों पर आधिपत्य होने से एक दिक्कत यह आती है कि जो काम होने चाहिए, वे नहीं हो पाते। जैसे पहले मंदिरों में स्कूल हुआ करते थे, लेकिन अब ऐसा नहीं है।


उत्तराखंड में देवस्थानम बोर्ड लागू किया गया है, जिसके चलते चारों धाम सहित कई मंदिर के प्रबंधन के अधीन आ गए हैं। वहीं, उत्तराखंड में इस बोर्ड का विरोध लंबे समय से तीर्थ पुरोहित कर रहे हैं। इस बारे में आलोक कुमार ने कहा मैं हाल में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मिला था। मैंने उनसे कहा था कि मंदिरों को सरकार के अधीन नहीं होना चाहिए। इस पर उन्होंने विचार विमर्श करने के लिए कहा है।

Ads code goes here


जहां तक बनारस के काशी विश्वनाथ मंदिर समेत उत्तर प्रदेश के मंदिरों की बात है, वे भी सरकार के अधीन हैं। इसको लेकर भी हम बात कर रहे हैं कि वहां भी सरकार का आधिपत्य नहीं होना चाहिए। हालांकि इस विषय पर अभी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से कोई बात हमारी नहीं हुई है, लेकिन आने वाले समय में हम एक प्रपोज़ल तैयार कर केंद्र सरकार के साथ-साथ सभी राज्य सरकारों को भेजेंगे।

यह भी पढ़ें: भाजपा यूपी मिशन-2022- निषाद पार्टी के साथ की चुनावी गठबंधन

spot_img
khariduniyahttp://khariduniya.com
"डंके की चोट " पर मै खरी दुनिया हू मै खरी दुनिया हू.... मै भ्रष्टाचारियों के बीच अकेला, लेकिन खरी दुनिया हू, मै हर हाल मे उन खबरो को, लोगो तक पहुचाने की कोशिश करता हू, जो अधिकांश बिकाऊ और बिकी मीडिया से, अपने "आका" के इशारे पर छुपा दी जाती हैं। मै इस लिए खरी दुनिया हू, क्योकि हमारी सरकार यानि "भारतीय जनता पार्टी " भ्रष्टाचार और अपराध को लेकर "जीरो टालरेंस " क़ी हिमायती हैं। मै भाजपा की इस नीति का पालन करने और कराने के लिए "डंके की चोट" पर कफ़न "सर" पर लिए खुद को नियमबद्ध रखते हुए हाजिर हू....मै खरी दुनिया हू.... भ्रष्टाचारीयो मे अफसर हो, या गाव का प्रधान, मै पदीय अधिकारों क़ी आड़ मे क़ी गई उनकी अनियमित्ता के साक्ष्य को खोजने का काम करता हू , .....क्योकि मै खरी दुनिया हू।
Latest news
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
Related news

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें