Saturday, September 23, 2023

(मऊ) माफिया डॉन मुख्तार अंसारी के सहयोगी दंपत्ति की 2.5 करोड़ की सम्पत्ति कुर्क


मऊ । प्रदेश चर्चित मुख्तार अंसारी गैंग आईएस 91 के सहयोगी आनंद यादव और उसकी पत्नी मीरा की 2.5 करोड़ रुपए की अचल सम्पत्ति को शुक्रवार को कुर्क कर लिया गया। जिलाधिकारी के आदेश के बाद कुर्की की कार्रवाई नगर मजिस्ट्रेट त्रिभुवन कुमार, क्षेत्राधिकारी धनंजय मिश्रा व उपजिलाधिकारी की देखरेख में हुआ।


नगर मजिस्ट्रेट त्रिभुवन कुमार ने बताया कि शासन के मंशा अनुरूप अपराधियों और उनके द्वारा कमाई गई अवैध संपत्ति के विरुद्ध कठोर कार्रवाई का अभियान चलाया जा रहा है। इस क्रम में जिलाधिकारी अरुण के न्यायालय आदेश पर उत्तर प्रदेश गिरोहबंद एवं समाज विरोधी क्रियाकलाप निवारण अधिनियम 1986 की धारा 14 (1) के अंतर्गत मुख्तार गैंग के सहयोगी आनंद यादव और उसकी पत्नी मीरा की अवैध तरीके से कमाई गई संपत्ति को कुर्क करने की कार्रवाई की गई है।

Ads code goes here

राजस्व ग्राम परदहा के गाटा संख्या 2172 रकबा 168 कड़ी, सरकारी मूल्य 49 लाख 68 हजार रुपए और बाजार मूल्य 2.5 करोड़ रुपए की जमीन को मुनादी करके कुर्की की कार्रवाई की गई। विदित हो कि मुख्तार अंसारी के करीबी आनंद कुमार यादव के खिलाफ थाना सरायलखंसी में विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज है।

khariduniyahttp://khariduniya.com
"डंके की चोट " सच ही दिखाएंगे सच ही लिखेंगे...सरकारी दबाव से हमे मुक्त रखने मे मुझे आर्थिक मदद करे.. Account Name: khari duniya , A/C: 10340200007052 , BARB0MAUNAT
Latest news
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
Related news

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें