Breaking News

मऊ मे अंतर जनपदीय दो बदमाश गिरफ्तार, एक पिस्टल समेत २ असलहे और नकदी बरामद

( ब्रह्मा नन्द पाण्डेय)

मऊ ( खरी दुनिया)। थाना सरायलखनसी और एसओजी पुलिस द्वारा मिलकर दो अंतर्जनपदीय बदमाशों को गिरफ्तार करने मे सफलता हासिल किये जाने की खबर है। एक बदमाश पर ९ तो दूसरे पर ६ मुकदमे दर्ज है। दोनो के पास से पुलोस ने पिस्टल समेत २असलहे, गोलिया और लूट की रकम बरामद किया गया है।


पुलिस के अनुसार एसओजी और थाना सरायलाखंसी की पुलिस के द्वारा गाजीपुर जनपद निवासी दो अंतर जनपदीय बदमाशों को लूट के समान के साथ एक ३२ बोर की पिस्टल और एक् ३१५ बोर का तमंचा गोली और नकदी के साथ गिरफ्तार करने मे सफलता हासिल जी है।

पत्रकारो के सामने खुलासा करते हुए पुलिस ने इनके खिलाफ गुंडा एक्ट मे भी कार्यवाही किये जाने की बात कही है। गिरफ्तार दोनो बदमाशों का नाम क्रमशः परमहंश और राजा है। परमहंस पर 6 मुकदमे तो राजा पर 9 उकदमे पहले से बिभिन्न जनपदो मे दर्ज है।

Share and Enjoy !

Shares

Trending News

Copyright © 2024 खरी दुनिया | All Right Reserved.