Monday, June 5, 2023

मऊ मे सीडीओ ने समीक्षा दौरान अनुपस्थित बीईओ का वेतन रोकने का दिया निर्देश

—जिला पोषण समिति/कन्वर्जेंस समिति जिला अनुश्रवण समिति की मासिक समीक्षा दौरान सीडीओ ने जारी किया जरूरी निर्देश

Ads code goes here

(ब्रह्मा नंद पाण्डेय)

मऊ(खरी दुनिया) मुख्य विकास अधिकारी प्रशांत नागर ने गुरूवार को जिला पोषण समिति/कन्वर्जेंस समिति जिला अनुश्रवण समिति द्वारा संचालित कार्यो की समीक्षा की। सीडीओ की इस मासिक समीक्षा के दौरान अनुपस्थित खंड शिक्षा अधिकारी का वेतन रोकने व अंगनबाड़ी केन्द्रो की जरूरी सुविधाओं को लेकर निर्देश जारी किया।


इस दौरान जिला कार्यक्रम अधिकारी अजीत कुमार सिंह ने बताया जनपद में कुल 2587 आंगनबाड़ी केंद्र संचालित है। आंगनबाड़ी केंद्रों पर आधारभूत सुविधा की चर्चा के दौरान डी.पी.ओ. ने बताया कि जनपद के कई आंगनबाड़ी केंद्रों पर पेयजल की सुविधा नहीं है।

जिस पर मुख्य विकास अधिकारी ने अधिशासी अभियंता जल निगम को पेयजल योजना के तहत सभी केंद्रों पर पेयजल की उपलब्धता सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए। साथ ही जिन केंद्रों पर शौचालय की उपलब्धता नहीं है वहां पर जिला पंचायत राज अधिकारी को इसकी व्यवस्था यथाशीघ्र सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए।

उन्होंने जिला कार्यक्रम अधिकारी को समस्त आंगनबाड़ी केंद्रों पर आवश्यक मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने को भी कहा। आंगनवाड़ी केंद्रों पर अध्ययनरत बच्चों को फोर्टीफाइड चावल वितरण की धीमी प्रगति पर उन्होंने कहां की होली से पहले वितरण करने के निर्देश जिला कार्यक्रम अधिकारी को दिए। बैठक के दौरान जिला कार्यक्रम अधिकारी ने बताया कि एन.आर.सी. में मात्र 08 बच्चे भर्ती होने पर विकास अधिकारी ने नाराजगी व्यक्त करते हुए उपलब्ध बेड के अनुसार अति कुपोषित बच्चों को एन.आर.सी. में भर्ती कराने के निर्देश दिए।

पोषण ट्रैकर एप पर लाभार्थियों की आधार फिडिंग, राशन वितरण की फीडिंग एवं वजन की स्थिति की फिडिंग आदि में विकासखंड बडरॉव की की धीमी प्रगति पाए जाने पर कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए मुख्य विकास अधिकारी ने सीडीपीओ बडरॉव को कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी। बैठक के दौरान ही मुख्य विकास अधिकारी ने आंगनवाड़ी केंद्रों के भवन निर्माण की प्रगति, जनप्रतिनिधि एवं जनपद स्तरीय अधिकारियों द्वारा गोद लिए गए आंगनवाड़ी केंद्रों की स्थिति, ब्लॉक स्तरीय कन्वर्जेंस समिति, अनुश्रवण समिति, निपुण भारत आदि की मासिक समीक्षा की गयी।


बैठक के दौरान जिला कार्यक्रम अधिकारी, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, जिला पूर्ति अधिकारी, जिला विद्यालय निरीक्षक, जिला परियोजना अधिकारी सहित जिला पोषण समिति के समस्त सदस्य उपस्थित थे।

spot_img
khariduniyahttp://khariduniya.com
"डंके की चोट " पर मै खरी दुनिया हू मै खरी दुनिया हू.... मै भ्रष्टाचारियों के बीच अकेला, लेकिन खरी दुनिया हू, मै हर हाल मे उन खबरो को, लोगो तक पहुचाने की कोशिश करता हू, जो अधिकांश बिकाऊ और बिकी मीडिया से, अपने "आका" के इशारे पर छुपा दी जाती हैं। मै इस लिए खरी दुनिया हू, क्योकि हमारी सरकार यानि "भारतीय जनता पार्टी " भ्रष्टाचार और अपराध को लेकर "जीरो टालरेंस " क़ी हिमायती हैं। मै भाजपा की इस नीति का पालन करने और कराने के लिए "डंके की चोट" पर कफ़न "सर" पर लिए खुद को नियमबद्ध रखते हुए हाजिर हू....मै खरी दुनिया हू.... भ्रष्टाचारीयो मे अफसर हो, या गाव का प्रधान, मै पदीय अधिकारों क़ी आड़ मे क़ी गई उनकी अनियमित्ता के साक्ष्य को खोजने का काम करता हू , .....क्योकि मै खरी दुनिया हू।
Latest news
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
Related news

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें