Sunday, March 26, 2023

(मथुरा) दुष्कर्म के बाद किशोरी को छत से फेंका, युवक हिरासत में


मथुरा । जिले के जैंत थाना क्षेत्र के छटीकरा इलाके में स्थित एक गांव में गुरुवार रात दो बजे एक किशोरी के साथ गांव के युवक ने दुष्कर्म किया। इसके बाद किशोरी को छत से धक्का दे दिया। गंभीर हालत में किशोरी को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पिता की तहरीर पर युवक और उसके दीदी-जीजा के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। आरोपित युवक को हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है।

जानकारी के मुताबिक छटीकरा इलाके में रहने वाले एक व्यक्ति रियल एस्टेट कारोबारियों को कंक्रीट आदि की आपूर्ति करते हैं। गुरुवार-शुक्रवार की रात दो बजे वह अपने घर गए तो उनकी 16 वर्षीय बच्ची गायब थी। काफी खोजबीन की गई, लेकिन उसका पता नहीं चला। इस पर पिता ने पुलिस को सूचना दे दी। रात में पीआरवी भी पहुंच गई। पिता ने बताया कि पुलिसकर्मी उनके मकान की सीढ़ी तक पहुंचे ही थे कि तभी गांव में रहने वाले अनिल ने उनकी बेटी को छत से नीचे फेंक दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। किशोरी को पुलिस की मदद से निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Ads code goes here


पिता ने जैंत थाने में अनिल के खिलाफ दुष्कर्म कर छत से फेंके जाने की रिपोर्ट दर्ज कराई है। छत से फेंकने की साजिश में अनिल के जीजा श्रीशचंद्र और दीदी नीतू को भी नामजद किया गया है। पुलिस अनिल को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। एसपी सिटी एमपी सिंह ने बताया कि पीआरवी के सिपाही स्वजन के साथ किशोरी की तलाश कर रहे थे, इसी बीच बाहर गिरने की आवाज आई। पुलिस के सामने छत से नहीं फेंका गया है। तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। किशोरी की स्थिति अब पहले से ठीक है, उसके भी बयान दर्ज किए जाएंगे। किशोरी और आरोपित के मकान बिल्कुल पास में हैं। वह गिरी है या फेंकी गई है, इसकी जांच की जा रही है। किशोरी का मेडिकल परीक्षण भी कराया गया है।

spot_img
khariduniyahttp://khariduniya.com
"डंके की चोट " पर मै खरी दुनिया हू मै खरी दुनिया हू.... मै भ्रष्टाचारियों के बीच अकेला, लेकिन खरी दुनिया हू, मै हर हाल मे उन खबरो को, लोगो तक पहुचाने की कोशिश करता हू, जो अधिकांश बिकाऊ और बिकी मीडिया से, अपने "आका" के इशारे पर छुपा दी जाती हैं। मै इस लिए खरी दुनिया हू, क्योकि हमारी सरकार यानि "भारतीय जनता पार्टी " भ्रष्टाचार और अपराध को लेकर "जीरो टालरेंस " क़ी हिमायती हैं। मै भाजपा की इस नीति का पालन करने और कराने के लिए "डंके की चोट" पर कफ़न "सर" पर लिए खुद को नियमबद्ध रखते हुए हाजिर हू....मै खरी दुनिया हू.... भ्रष्टाचारीयो मे अफसर हो, या गाव का प्रधान, मै पदीय अधिकारों क़ी आड़ मे क़ी गई उनकी अनियमित्ता के साक्ष्य को खोजने का काम करता हू , .....क्योकि मै खरी दुनिया हू।
Latest news
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
Related news

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें