Monday, March 27, 2023

माधवेन्द्र बहादुर सिंह के नेतृत्व में सैकड़ो की संख्या में बनारस रवाना हुए कांग्रेसजन

मऊ। कांग्रेस नेता माधवेन्द्र बहादुर सिंह उर्फ सोनू सिंह प्रातः 8 बजे अपने शहर आवास बकवल से कांग्रेस कार्यकर्ताओं की भारी भीड़ के साथ एक दर्जन बस और बीसों चार पहिया साधन के साथ वाराणसी में होने वाले प्रियंका गांधी के न्याय रैली में भाग लेने के लिये रवाना हुए। वाराणसी जाने से पहले प्रत्येक गाड़ियों को कांग्रेस का झंण्डा दिखाकर रवाना किये। काफी लोगों के आ जाने पर पुनः माधवेन्द्र बहादुर सिंह उर्फ सोनू सिंह ने गाड़ियों की व्यवस्था की और सबकों बनारस भेजा। अपने निवास स्थान पर मऊ विधानसभा क्षेत्र से बनारस जाने वाले हजारो कार्यकर्ताओं के लिये लन्च पैकेट वितरित किये।

माधवेन्द्र बहादुर सिंह के साथ जिला प्रभारी जनक कुशवाहा ब्लाक अध्यक्ष ओम नारायण शर्मा, जिलाध्यक्ष अनु0जाति विनय कुमार गौतम, मासूम अंसारी, अफसर खॉन जिला सचिव प्यारे लाल सिंह, प्रभारी महासचिव नजीर अहमद, रमेश पासवान, रवि गोपाल सिंह, रामकरन राम, आदि लोग गाड़ियों को रवाना करते समय मौजूद रहे। मऊ विधानसभा क्षेत्र से लगभग ड़ेढ़ हजार लोग माधवेन्द्र बहादुर सिंह उर्फ सोनू सिंह के नेतृत्व में बनारस रैली में भाग लेने के लिये प्रस्थान किये। माधवेन्द्र बहादुर सिंह उर्फ सोनू सिंह ने जाने की सारी व्यवस्था अपनी निजी खर्च से किये है।

Ads code goes here
spot_img
Latest news
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
Related news

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें