Sunday, March 26, 2023

मुख्तार अंसारी और उनके सांसद भाई अफजाल को बसपा से बाहर करेंगी मायावती!


-समाजवादी पार्टी से बढ़ रही नजदीकियों के चलते अंसारी बंधुओं पर कार्रवाई संभव

लखनऊ। बसपा सुप्रीमो मायावती बांदा जेल में बंद बाहुबली विधायक मुख्तार अंसारी और गाजीपुर से बसपा के सांसद अफजाल अंसारी को बसपा से बाहर का रास्ता दिखा सकती हैं। खबरों के मुताबिक सपा से बढ़ रही नजदीकियों के चलते अंसारी बंधुओं पर यह कार्रवाई की जा सकती है। अभी कुछ दिन पहले ही मुख्तार अंसारी के बड़े भाई सिगबतुल्लाह अंसारी ने अखिलेश यादव की मौजूदगी में समाजवादी पार्टी जॉइन की थी। साथ ही उनके बेटे ने भी सपा का दामन थामा था।


खबरों की माने तो चुनावों से पहले मुख्तार अंसारी और उनका परिवार भी समाजवादी पार्टी का दामन थाम सकता है। इसके साथ ही साथ मुख्तार अंसारी के तीसरे भाई अफजाल अंसारी समाजवादी पार्टी के टिकट पर ही इस बार का चुनाव लड़ सकते हैं। हालांकि अफजाल अंसारी अभी बहुजन समाज पार्टी के टिकट पर पूर्वांचल की गाज़ीपुर सीट से सांसद है। इधर बहुजन समाज पार्टी में भी मायावती की एक्टिवनेस यह बताती है कि वे 2022 के विधानसभा चुनाव के लिए कोई कोर कसर नहीं छोड़ना चाहती। खबर ये भी है कि समाजवादी पार्टी मुख्तार अंसारी और उनके बेटे अब्बास अंसारी को आगामी विधानसभा चुनाव में टिकट दे सकती है।

Ads code goes here
spot_img
khariduniyahttp://khariduniya.com
"डंके की चोट " पर मै खरी दुनिया हू मै खरी दुनिया हू.... मै भ्रष्टाचारियों के बीच अकेला, लेकिन खरी दुनिया हू, मै हर हाल मे उन खबरो को, लोगो तक पहुचाने की कोशिश करता हू, जो अधिकांश बिकाऊ और बिकी मीडिया से, अपने "आका" के इशारे पर छुपा दी जाती हैं। मै इस लिए खरी दुनिया हू, क्योकि हमारी सरकार यानि "भारतीय जनता पार्टी " भ्रष्टाचार और अपराध को लेकर "जीरो टालरेंस " क़ी हिमायती हैं। मै भाजपा की इस नीति का पालन करने और कराने के लिए "डंके की चोट" पर कफ़न "सर" पर लिए खुद को नियमबद्ध रखते हुए हाजिर हू....मै खरी दुनिया हू.... भ्रष्टाचारीयो मे अफसर हो, या गाव का प्रधान, मै पदीय अधिकारों क़ी आड़ मे क़ी गई उनकी अनियमित्ता के साक्ष्य को खोजने का काम करता हू , .....क्योकि मै खरी दुनिया हू।
Latest news
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
Related news

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें